Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
रमज़ान में मज़े से खाएं चिकन मैजेस्टिक, पढ़ें रेसिपी
रमज़ान का रोज़ा तोड़ने के बाद आपको इफ्तारी में कुछ पौष्टिक खाना चाहिये। कोशिश करें कि आप उस समय ढेर सारा पानी भी पिएं जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो।
Non Veg
oi-Staff
रमज़ान का रोज़ा तोड़ने के बाद आपको इफ्तारी में कुछ पौष्टिक खाना चाहिये। कोशिश करें कि आप उस समय ढेर सारा पानी भी पिएं जिससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या ना हो। इसके अलावा फल और सब्जियां भी शामिल करें।
इसके अलावा आप जो भी खाएं वह पौष्टिक होने के साथ साथ स्वादिष्ट होना भी जरुरी है इसलिये आज हम आपको चिकन मैजेस्टिक की रेसिपी बनाना सिखाएंगे। इसमें ढेर सारा प्रोटीन होता है जिसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। आइये जानते हैं इसे कैसे बनाएं ...

सामग्री-
- बोनलेस चिकन के पीस- 300 ग्राम
- बटर मिल्क- 1/2 कप
- कॉर्न फ्लोर- 1 1/2 टीस्पून
- अदरक और लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिये जरुरत अनुसार
- नमक- स्वादअनुसार
छौंकने के लिये -
- तेल- तलने के बाद जो तेल बच जाए, उसका प्रयोग करें
- कटी लहसुन- 1 कली
- हरी मिर्च- 2
- कडी पत्ते- 1 या 2 गुच्छे
- पुदीने की पत्ती- मुठ्ठी भर
- सोया सॉस- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 टीस्पून
- गरम मसाला पावडर- 1/4 टीस्पून
- गाढी दही- 3 चम्मच
बनाने की विधि -
- चिकन के टुकड़ों को लंबा काट लें, यह 2 से 3 इंच मोटा होना चाहिये।
- एक बड़ा कटोरा लें, उसमें छाछ और 2 टीस्पून नमक मिलाएं।
- अब इस छाछ में चिकन के पीस डाल कर 20 मिनट तक सोखने के लिये रख दें।
- इस डिश को हेल्दी बनाने के लिये अप इसे गिल्ल कर सकती हैं। अगर आप ग्रिल्ल करेंगी तो चिकन को छाछ में लगभग 2 से 3 घंटे के लिये भिगोएं।
- अब बचा हुआ छाछ निकाल दें और चिकन के पीस को दूसरे कटोरे में डालें।
- इसके बाद उस पर लाल मिर्च पावडर, कॉर्न फ्लोर, हल्दी पावडर और अदरक लहसुन पेस्ट डालें। सभी चीजों को मिक्स करें और 10 मिनट के लिये रख दें।
- अब एक गहरी कढाई लें, उसमें तेल डालें। जब तेल गरम हो जाएा तब उसमें चिकन के मैरीनेट किये हुए पीस डालें।
- फिर चिकन पीस को गोल्डन करें और उसे पेपर पर निकालें।
- अब एक फ्राइंग पैन में 1 टीस्पून तेल डालें, उसके बाद उसमें कटी लहसुन डाल कर पकाएं।
- फिर उसमें हरी मिर्च और कडी पत्ते डालें।
- इन्हें फ्राई कर के साथ में पुदीने की पत्ती और गरम मसाला पावडर डालें। इसे कुछ सेकेंड के लिये चलाएं।
- फिर तुरंत ही इसमें गाढ़ी दही डालें, मगर दही खट्टी नहीं होनी चाहिये।
- दही को धीमीं आंच पर पकाएं और गाढा करें।
- अब इस बार, इसमें सोया सॉस मिलाएं।
- फिर इसमें फ्राई किये हुए चिकन डालें। इसे तब तक मिलाएं जब तक कि यह पूरी तरह से कोट ना हो जाए। बब आंच बंद कर दें और चिकन सर्व करें।
Comments
English summary
Chicken Majestic Recipe For Ramzan
Story first published: Sunday, June 4, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Jun 4, 2017



Click it and Unblock the Notifications
