Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चिकन मलाई टिक्का
मेरे एक खास दोस्त ने यह चिकन मलाई टिक्का एक पार्टी में बनाया था, जिसका स्वाद बहुत ही टेस्टी था। मैनें अपनी सहेली से इसकी रेसिपी पूछी तो वह मुझे बताने के लिये झट से तैयार हो गई। मैनें इस रेसिपी में कुछ अपने अनुसार बदलाव किये हैं। मैनें इसे तंदूर में पकाया है लेकिन आप चाहें तो इसे ओवन में भी पका सकती हैं। यह चिकन मलाई टिक्क खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना कोई ज्यादा कठिन काम नहीं है। तो आइये देखते हैं इसे बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 6 घंटा
पकाने में समय - 20 मिनट

सामग्री-
चिकन ब्रेस्ट- 4 छोटे टुकड़ो में कटा हुआ
चीज- 1/2 कप
ताजी क्रीम- 1/2 कप
अंडा- 1
अदरक लहसुन पेस्ट- 4 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नींबू रस- 4 चम्मच
खट्टी दही- 2 चम्मच
ऑलिव ऑयल- 3 चम्मच
इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
केसर- चुटकीभर
तेल
स्कीवर्स-रातभर पानी में भिगोए हुए
विधि-
- सबसे पहले सभी सामग्रियों को एक साथ कटोरे में मिक्स करें।
- फिर इसे ढंक कर के फ्रिज में रातभर या 6 घंटे के लिये रख दें।
- फिर सींक या स्कीवर्स में इन पीस को एक एक कर के लगाएं।
- ओवन को प्री हीट कर लें, 350 डिग्री। फिर चिकन की सींक को उसमें रखें और देानों ओर भूरा होने तक पकाएं।
- इसे बीच बीच में घुमाते रहें और इस पर ब्रश की सहायता से तेल लगाते रहें।
- जब यह पक जाए तब इसको निकाल कर धनिया कि चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
