Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
गरमा-गरम रोटी के साथ खाएं चिकन मसाला
Non Veg
oi-Staff
अगर आप चिकन खाने के शौकीन हैं, तो आपको चिकन मसाला बहुत ही पसंद आएगा। यह चिकन मसाला कई समालों के मेल से बना हुआ है जिसका स्वाद मुंह में आते ही मुंह का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। चिकन मसाला बनाने के लिये आपको प्याज और टमाटर पैन में भून कर उसके बाद बारीक पीस लेना होगा। इसमें काजू भी डाला जाता है जिससे इसका स्वाद थोड़ा क्रीमी हो जाता है। आप चाहें तो इसमें खुद से भी कुछ मसाले घटा और बढ़ा सकती हैं। चिकन मसाला को गरमा गरम रोटी और चावल के साथ खाने से मजा ज्यादा आता है। तो चलिये जानते हैं कि चिकन मसाला की विधि क्या है। इंडो चाइनीज जिंजर चिकन

कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री -
- 250 ग्राम बोनलेस चिकन
- 2 चम्मच तेल
- 1 मध्यम लाल प्याज
- 3 बडे़ टमाटर
- ½ कप काजू
- 100 ग्राम टमैटो प्यूरी
- 1 चम्मच सूखी मेथी पत्ती
- 100 एमएल लो फैट क्रीम
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच अदकर लहसुन पेस्ट
- 2 चम्मच गाढी लो फैट दही
- नमक स्वादअनुसर
विधि-
- चिकन को अदकर लहसुन पेस्ट और दही मिला कर उसमें 20 मिनट के लिये मैरीनेट कर लें।
- काजू को कुछ देर के लिये गरम पानी में भिगो लें। प्याज और टमाटर को अच्छी तरह से काट लें।
- पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, फिर गरम तेल में किचन पीस को दोनों ओर गोल्डन ब्राउन सेंक लें।
- अब चिकन को निकाल कर किनारे रख दें।
- उसी पैन में 2 चम्मच तेल डालें और कटी प्याज को डाल कर गुलाबी होने तक फ्राई करें।
- इसमें बाद इसमें कटे टमाटर डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
- अब आंच बंद कर के मसाले को ठंडा होने दें और फिर उसे मिक्सी में भिगोए हुए काजू के साथ पीस लीजिये।
- अब पैन में टमैटो प्यूरी डाल कर खौला लें।
- अब इसमें पिसा हुआ मसाला डालें।
- उसके बाद इसमें चिकन पीस डालें और आंच को धीमा कर के 5 मिनट तक चिकन को पकाएं।
- जब चिकन पक जाए तब इसमें लो फैट क्रीम डाल कर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- जब चिकन पक जाए तब इसमें मेथी की पत्तियों को क्रश कर के चिकन पर डालें।
- चिकन तैयार है , इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Chicken Masala Recipe
Story first published: Wednesday, May 7, 2014, 12:28 [IST]
Other articles published on May 7, 2014



Click it and Unblock the Notifications
