Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
चिकन नवरतन करी
Non Veg
oi-Staff
चिकन खाने वालों को चिकन नवरतन करी काफी पसंद आएगी। यह चिकन रेसिपी बनाने में बहुत ही आसान है और स्वास्थ्य के हिसाब से भी अच्छी है। चिकन नवरतन करी में खूब सारी सब्जियां भी मिलाई जाती हैं, जिससे इसका टेस्ट और भी ज्यादा निखर जाता है। यह चिकन नवरतन करी चिकन लवर्स को काफी पसंद आएगी।
टेस्टी पनीर नवरतन कोरमा
कितनेः 4 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 25 मिनट

सामग्रीः
- तेलः 3 चम्मच
- जीराः 3 चम्मच
- कटी प्याजः 1 कप
- लहसुनः 4 कलियां
- हल्दीः टी स्पून
- मिर्च पावडरः1 चम्मच
- टमैटो प्यूरीः 2 चम्मच
- बोनलेस चिकनः 1 किलो
- कटी गाजरः 1 कप
- कटे आलूः 1 कप
- हरी बींसः 1 कप
- नमक
- पानीः 1 कप
- नारियल की मलाईः 1 कप
विधिः
- एक बड़ी कढाई में तेल गरम करें, फिर उसमें जीरा डालें। 2 मिनट के बाद इसमें प्याज और लहसुन पेस्ट डाल कर प्याज को गुलाबी होने तक पकाएं।
- 5 मिनट के बाद इसमें हल्दी और मिर्च पावडर डाल कर चलाएं।
- अब इसमें टमैटो प्यूरी डाल कर 1 या 2 मिनट तक पकाएं।
- अब इस मसाले में चिकन , गाजर, आलू और बींस डाल कर ऊपर से नमक डालें।
- आंच धीमी करें और सब्जी को 10 मिनट पकने दें।
- अब नारियल की मलाई और पानी को एक साथ एक कटोरे में मिक्स करें और चिकन करी में मिक्स करें।
- कढाई को ढंक दें और चिकन और सब्जी को अच्छी तरह से पकाएं।
- इसके बाद आंच बंद कर दें और चिकन करी को सर्व करें।
Comments
English summary
Chicken Navratan Curry
Story first published: Friday, November 28, 2014, 11:30 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2014



Click it and Unblock the Notifications
