Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वाद में लाजवाब चिकन पटियाला
Non Veg
oi-Staff
चिकन पटियाला रेसीपी पंजाब के बेहतरीन व्यंजनों में से सबसे स्वादिष्ट व्यंजन माना जाता है। इसकी ग्रेवी बनाने के लिये कई तरह के मसालों का प्रयोग किया जा सकता है। चिकन पटियाला को अच्छी तरह से मुर्ग पटियाला के नाम से भी जाना जाता है। तो अगर आपको चिकन खाना बहुत पसंद है और आप इसे पंजाबी अंदाज में बना कर खाना चाहते हैं, तो बिना देर किये हुए बना डालिये चिकन पटियाला।
सामग्री-
चिकन - 500 ग्राम
खसखस- 3 चम्मच
कद्दू के बीज- 3 चम्मच
घी या तेल- 4 चम्मच
काजू- 5-6
प्याज- 1 पेस्ट
टमाटर- 2
दही- ½ कप
गरम मसाला- 1 चम्मच
काली मिर्च- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
क्रीम- ¼ कप
किशमिश- 8 से 9
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले काजू, कद्दू का बीज और खसखस का पेस्ट तैयार कर लें। पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज का पेस्ट डालें और फ्राई करें। उसके बाद उमसें कटे हुए टमाटर डालें और तब तक फ्राई करती रहें जब तक कि यह तेल न छोड़ दे।
- अब इसमें काजू वाला पेस्ट डालें और केवल 3 मिनट के लिये फ्राई करें। इसके बाद फेंटी हुई दही को 1 चम्मच डालें और चलायें, जिससे दही एक जगह इकठ्ठी न हो। इसी विधि से धीरे धीरे और दही मिलाइये।
- फिर पैन में मसाले, नमक, किचन पीस और 1 कप पानी डाल कर , ग्रेवी चला कर पैन को ढंक दें और आंच को धीमा कर दें। इसे 20 मिनट तक पकने दें और फिर इसमें क्रीम और किशमिश मिलाइये।
- ग्रेवी गाढी होने तक इसे पकाइये और बाद में गैस बंद कर दीजिये। इसे सर्व करने से पहले इस पर क्रीम और कुछ बादाम डालिये।
Comments
Read more about: नॉन वेज चिकन नार्थ इंडियन डिश पंजाबी डिश punjabi dish non veg north indian dish chicken
English summary



Click it and Unblock the Notifications

