Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
चिकन रेशमी कबाब
अगर आप नॉन वेज खाना खाते हैं तो आपको चिकन रेशमी कबाब बहुत पसंद आएंगे। यह दही से मैरीनेट किया जाता है इसलिये इसे मुंह में रखते ही यह उसमें घुल जाता है। रेशमी का मतलब होता है रेशम इसलिये यह मुंह में रखते ही घुल जाता है। इसे बनाने के लिये ज्यादा सामग्रियों की आवश्यकता नहीं पड़ती।
चिकन रेशमी कबाब बच्चों के लिये बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह दूसरे कबाबों की तरह तीखा नहीं होता और साथ ही यह देखने में भी सफेद रंग का होता है। तो अगर आपका भी जी ललचा रहा है तो इसे अपने घर पर ही क्यूं नहीं बना डालते। आइये जानते हैं चिकन रेशमी कबाब को बनाने की विधि-

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 1 घंटे
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
बोनलेस चिकन - 500 ग्राम
नींबू का रस- 1 चम्मच
फेंटी क्रीम- 1/2 कप
दही- 1 चम्मच
बादाम- 5-6
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
ताजी पुदीने की पत्ती- 1/2 डंठल
ताजी हरी धनिया- 1/2 डंठल
हरी मिर्च- 4-5
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले बादाम को गरम पानी में 10 मिनट के लिये भिगो कर रख दें।
- फिर बादाम, धनिया पत्ती, पुदीना और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लें।
- चिकन को धो लें और उसे नींबू, नमक फेंटी क्रीम, दही और बादाम पेस्ट लगा कर मैरीनेट कर लें और 1 घंटे के लिये रख दें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें चिकन का एक एक पीस डाल कर हल्की आंच पर लाइट ब्राउन करें।
- चिकन को बीच बीच में चलाती रहें और देखें कि वह ओवरकुक न हो जाए।
- एक बार जब चिकन पक जाए तो पैन का ढक्कन लगा कर आंच को बंद कर दें।
- जब यह पक जाए तो इसे सलाद और धनिया चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications