Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
टेस्टी चिकन राइस सूप
चिकन राइस सूप बहुत ही जानी-मानी सूप रेसीपी है जो कि विश्वभर में प्रसिद्ध है। चावल का यह सूप बडा़ ही टेस्टी लगता है और जब इसमें अन्य मसाले भी मिले हों तब तो इसके कहने की क्या। चिकन राइस सूप बनाने के लिये आप कई प्रकार की सब्जियों का भी प्रयोग कर सकते हैं। चिकन राइस सूप कभी भी पिया जा सकता है और खासकर जब तबियत खराब हो। यह बनाने में बहुत ही आसान है तो चलिये जानते हैं चिकन राइस सूप बनाने की विधि को।
लोगों के लिये- 4
पकाने में समय- 5-10 मिनट

सामग्री-
बोनलेस चिकन- 250-300 ग्राम
बासमती राइस- ½ कप
प्याज- ½ कप
अदरक- 1 इंच
नींबू रस- 1 चम्मच
चीनी- 1 चम्मच
सेलेरी- 1 कप कटी हुई
काली मिर्च पाउडर- 2-3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
बटर- 2 चम्मच
विधि-
1. एक प्रेशर कुकर में बासमती चावल और चिकन के पीस लें, कुकर में नमक और पानी भर के डालें तथा 2 बार सीटी आने तक पकने दें। आंच मध्यम रखें।
2. अब डीप पैन लें और उसमें आधा बटर डाल कर गरम करें। फिर उसमें प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूने, अदरक, अजवाइन की पत्तियां और नींबू का रस डाले और हल्की आंच पर भून लें।
3. चीनी, काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें। इस सामग्री को फ्राइ करें और फिर उसमें उबले हुआ चिकन और चावल को पानी के साथ ही डाल दें।
4. इस सामग्री को पूरी अच्छी तरह से पकने दें जब तक घोल गाढा ना हो जाए। फिर गैस को बंद कर दें और उमसें बचा हुआ बटर मिला दें, आपका चिकन राइस सूप पूरी तरह से तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
