Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
चिकन सींक कबाब
भारत में हर तरह के कबाब प्रसिद्ध हैं। मगर सींक कबाब की तरह कोइ दूसरी डिश इतनी खास नहीं मानी जाती। ऐसा कोई भी हार्ड कोर नॉन वेजिटेरियन मिलना मुश्किल होगा जिसे यह सींक कबाब नहीं पसंद होगा। भारत में कबाब आपको केवल स्ट्रीट पर ही खाने को मिलते थे मगर अब तो अच्छे और बडे-बडे़ रेस्ट्रॉन्ट में भी इनके दर्शन हो जाएंगे। सींक कबाब एक मुगलाई पकवान है, जो कि भारत एवं पाकिस्तान मे बहुत प्रचलित है। इसको बनाने के लिये पिसा हुआ मीट(चिकन या मटन) का प्रयोग होता है। इसे खासतौर पर रुमाली रोटी के साथ खाया जाता है।
ऐसे बहुत कम लोग हैं जो कबाब को घर में बनाने की सोंचते हैं पर अगर आपके घर में तंदूर या ओवन है तो आप सींक कबाब को बना सकती हैं। आज हम आपको चिकन सींक कबाब बनाना सिखाएंगे तो तैयार हो जाइये।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम पिसा
घी- 2 चम्मच
प्याज- 1
लहसुन- 5
अदरक- 1/2 इंच
हरी मिर्च- 4
पुदीने की पत्ती- 1 डंठल
धनिया पत्ती- 1 डंठल
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
बेसन- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
लौंग- 4
हरी इलायची- 4
दालचीनी- 1/2 इंच
जावित्री- 1
नमक- स्वादअनुसार
कोल पीस- 3-4
विधि-
1. एक पैन में तेल गरम करें और उसमें कटी प्याज डाल कर 4-5 मिनट भूनिये, उसके बाद आंच बंद कर के प्याज को ठंडा होने के लिये रख दें।
2. एक बार जब प्याज ठंडा हो जाए तब उसे अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें।
3. तब तक के लिये सारे सूखे मसलों को रोस्ट कर लीजिये। इसके बाद इन्हें पीस कर तैयार किये गए पेस्ट में डाल कर मिक्स कर दीजिये।
4. मिश्रण में नमक, घी, लाल मिर्च पाउडर डाल कर कटी पुदीना और धनिया पत्ती डाल दीजिये।
5. अब एक कटोरे में 2 चम्मच बेसन और पिसा हुआ चिकन डाल कर अच्छी तरह से सान लीजिये।
6. मीट को कवर करें और 2-3 घंटे के लिये फ्रिज में मैरीनेट होने के लिये रखें। यदि आप चाहती हैं कि मीट में सारे मसाले अच्छी प्रकार से समां जाएं तो इसे पूरी रात ढंक कर रखिये।
7. कबाब को बनाने से पहले उसे 1 घंटे पहले फ्रिज से बाहर निकाल लें।
8. थोड़ा सा मिश्रण हाथ में लेकर गोली बनाएं और सींक में लगाएं।
9. गीले हाथों से सींक पर लपेटें और तंदूर में पकाएं।
सीख से निकालकर गरमागरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
