Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
भूख मिटाए चिकन स्टफ बन
ब्रेकफास्ट करना हो या बहुत भूख लगी हो, बन हर वक्त काम आता है। इसे आप शाम के समय चाय या दूध के साथ खा सकते हैं। बच्चों को तो यह बहुत पसंद आता है। आज हम आपको चिकन से भरा बन बनाना सिखाएगे। अगर आप नॉन वेज नहीं खाते तो आप इसके अंदर कि स्टफिंग को पनीर, आलू या सब्जियों से भर सकते हैं।
चिकन स्टफिंग बन टेस्टी होता है और इसे खाने से पेट भी पूरी तरह से भर जाता है। चिकन स्टफ बन लंच में भी ले जाया जा सकता है, अगर आपके ऑफिस में माइक्रोवेव है तो। तो आइये देखते हैं यह टेस्टी चिकन स्टफ बन कैसे बनाया जा सकता है।
कितने लोगों के लिये- 10
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
ईस्ट पाउडर- 1 चम्मच
दूध- 1/2कप
मैदा- 2 1/2 कप
चीनी- 2 चम्मच
अंडा- 1
सफेद तिल- 1 चम्मच
गरम पानी- 2 चम्मच
अंडे का सफेदा भाग- 1/2 कप
नमक- स्वादअनुसार
वेजिटेबल ऑयल- 1/2 कप
चिकन स्टफिंग
घिसा चिकन- 1 1/2 कप
प्याज- 2
हरी मिर्च- 3
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- ईस्ट को पानी में घोलिये। उसमें आधा चम्मच चीनी और मैदा मिला कर 10 मिनट तक किनारे रखें।
- एक कटोरे में दूध गरम करें, उसमें चीनी, नमक और 1 चम्मच तेल अच्छी तरह से मिलाइये।
- अब उसमें धीरे धीरे मैदा मिलाती जाएं और आटा तैयार कर लें। उसमें फेंटा हुआ अंडा और ईस्ट वाला घोल डाल कर आटे को अच्छी तरह से मसले और किनारे रखें।
- तब तक के लिये एक फ्राइंग पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें। उसमें प्याज डाल कर भूरा करें, फिर अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और जीरा पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- अब मसाले में घिसा हुआ चिकन मिक्स करें, इसे मध्यम आंच पर करीब 5 मिनट तक पकाएं और ठंडा होने के लिये किनारे रखें।
- अब किनारे रखे आटे को ले कर मसल लें और उसको कई भाग में काट लें।
- ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस पर प्रिहीट करें।
- अब आटे की लोई को रोल कर के दबाएं और उसमें चिकन मिश्रण को भरे। उसके बाद ऊपर से उसमें तिल के दाने छिड़क कर ओवन में 12 मिनट तक बेक करें।
- जब बन ब्राउन हो जाए तब उसमें उसे अंडे के सफेद भाग से ग्रीस करें। जब बन पक जाए तब इसे निकाल लें।



Click it and Unblock the Notifications

