Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गरम गरम राइस के साथ खाइये चिकन टिक्का मसाला
चिकन टिक्का मसाला एक बोनलेस चिकन रेसिपी है जो कि पूरे दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। इस रेसिपी में चिकन के पीस को मसाला लगा कर ग्रिल्ल कर दिया जाता है और उसे ग्रेवी में पकाया जाता है।
Non Veg
oi-Staff
चिकन टिक्का मसाला एक बोनलेस चिकन रेसिपी है जो कि पूरे दुनियाभर में काफी पॉपुलर है। इस रेसिपी में चिकन के पीस को मसाला लगा कर ग्रिल्ल कर दिया जाता है और उसे ग्रेवी में पकाया जाता है।
Celebration Never End! Foodpanda Flat 40% Off + 20% Cashback on All Orders
यह चिकन टिक्का मसाला काफी टेस्टी होता है, जिसे आप घर पर ही असानी से पका सकती हैं। अगर आपको इसकी रेसिपी जाननी है तो जरुर पढ़ें हमारा यह लेख।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
सामग्री-
- 6 चिकन थाई पीस बोनलेस
टिक्के को मैरीनेड करने की सामग्री-
- 6 चम्मच दही
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच जीरा पावडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पावडर
- 4-5 चम्मच नींबू का रस
- नमक- स्वादअनुसार
ग्रेवी बनाने की सामग्री-
- 2 टमाटर
- 1 प्याज
- 1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- ½ चम्मच जीरा पावडर
- ½ चम्मच धनिया पावडर
- ¼ कप दूध
- 1 छोटा चम्मच शक्कर
- नमक- स्वादअनुसार
बनाने की विधि -
- चिकन टिक्का मसाला दो विधि में बनाया जाता है। पहले टिक्का तैयार किया जाता है और फिर उसकी ग्रेवी।
- टिक्का तैयार करने के लिये मैरीनेड के नीचे जो जो सामग्रियां दी हुई हैं, उन्हें मिला लें।
- फिर चिकन के पीस को छोटे छोटे पीस में काट कर धो कर पानी छान लें।
- अब मिक्स किये हुए पेस्ट में चिकन डाल कर 1 घंटे के लिये रख दें।
- उसके बाद चिकन पीस को चाहे तो ग्रिल्ल करें या फिर ओवन में गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- चिकन को पकाते वक्त उस पर बटर या तेल जरुर लगाएं, जिससे वह मुलायम बना रहे और हां, इसे ज्यादा ना पकाएं नहीं तो यह जल सकता है।
- ग्रेवी बनाने के लिये एक कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें अदरक, लहसुन पेस्ट डालें।
- इसे थोड़ा फ्राई कर के उसमें कटी हुई प्याज डालें।
- आंच तेज कर दें और प्याज को पका लें। जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें कटे हुए टमाटर डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करें।
- जब मसाले से तेल अलग होने लगे तब जीरा और धनिया पावडर मिक्स करें।
- अब इसमें नमक और शक्कर मिला कर कुछ ही मिनटों में चिकन टिक्का पीस डालें।
- अब धीमी आंच पर इसे 5 मिनट तक पकाएं। उसके बाद आंच को तेज कर दें और उसमें धीरे धीरे कर के दूध डालें। साथ ही इसे चलाती रहें।
- एक बार जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब आंच बंद कर दें।
- फिर इसे हरी धनिया से गार्निश करें और राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Chicken Tikka Masala
Story first published: Tuesday, November 29, 2016, 12:07 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2016



Click it and Unblock the Notifications
