Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
चिकन गार्लिक एंड टमैटो रेसीपी
भारतीय कुजीन में काफी स्पाइसी और खट्टे व्यंजन बनते हैं। भारतीय मांसाहारी व्यंजन जितना भारत में प्रसिद्ध है उतना ही विदेशो में भी। अगर बात करें चिकन रेसीपी की तो यह भारत के हर कोने कोने में काफी पॉपुलर है। चाहे बात चिकन टिक्का की हो या फिर तंदूरी चिकन, बिरयानी या करी की। इन मांसाहार व्यंजनों में लहसुन और टमाटर काफी मात्रा में प्रयोग किया जाता है। चिकन गार्लिक एंड टमैटो रेसीपी बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आपने इसे केवल बडे बडे रेस्ट्रॉन्ट में ही खाया होगा, पर आज इसे घर पर भी बनार सकते हैं। आइये जानते हैं कि चिकन गार्लिक एंड टमैटो रेसीपी कैसे बनती है।
कितने लोगों के लिये- 2-3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम
प्याज- 2
लहसुन पेस्ट- 1 1/2 चम्मच
टमैटो सॉस- 1 कप
हरी मिर्च- 2
लाल मिर्च- 1
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन पीस को मैरीनेट करें। मैरीनेट करने के लिये हल्दी पाउडर और नमक को मिला कर चिकन पर 30 मिनट के लिये लगा रहने दें।
- फ्राइंग पैन में तेल गरम करें।
- पैन में कटे प्याज डाल कर 2 मिनट तक भूने, आंच को मध्यम रखें।
- लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और लाल मिर्च डाल कर भूने।
- अब मैरीनेट किये चिकन पीस को और थोड़ा नमक डाल कर 10-15 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब पैन में टेमैटो सॉस और हल्का सा पानी डाल कर मिलाएं। फ्राइंग पैन को कवर करें और 10 मिनट के लिये पकाएं।
- जब चिकन पीस मुलायम हो जाए और ग्रेवी गाढी हो जाए तब पैन का फ्लेम ऑफ कर दें।
- आपका चिकन गार्लिक एंड टमैटो बिल्कुल रेडी है। इसको धनिया पत्ती छिडक कर गरमा गरम राइस के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
