Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्रीमी कढ़ाई चिकन रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
कढ़ाई चिकन एक ऐसी डिश है जो चिकन खाने वालों को बहुत पसंद आती है। चिकन को हल्की ग्रेवी और सब्जियों के साथ पकाया जाता है। चिकन को कढ़ाई में ही पकाया जाता है और फिर कढ़ाई में ही सर्व किया जाता है इसलिये इसे चिकन कढ़ाई नाम दिया गया है। कढ़ाई चिकन को क्रीमी बनाने के लिये इसमें दही और ताजी क्रीम डाला जाता है। इसका टेस्ट काफी अच्छा हेाता है और इसे खा कर मन और भी ललचा जाता है। तो चलिये जानते हैं कि क्रीमी कढ़ाई चिकन रेसिपी कैसे बनाई जाती है। खट्टा मीट: कश्मीरी मटन रेसिपी
कितने- 4
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- चिकन- 1 किलो
- प्याज- 5
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- टमाटर- 2
- हरी मिर्च- 2
- शिमिला मिर्च- 1
- टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1
- बड़ी इलायची- 3
- लौंग- 4
- तेज पत्ता- 1
- जीरा- 1 चम्मच
- ताजी क्रीम- 3 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
मैरीनेशन के लिये-
- दही- 250 ग्राम
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन के पीस को पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- फिर उसे मैरीनेट वाले मिश्रण से मैरीनेट करें और फ्रिज में 30 मिनट के लिये रखें।
- एक गहरे पैन में 2 चम्मच तेल डालें, उसमें कटी शिमला मिर्च और चौकोर में कटे टमाटर डालें और 5 मिनट तक के लिये हल्का सा नमक डाल कर फ्राई करें।
- जब यह अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब इसे एक प्लेट में निकालें।
- अब फिर से पैन में तेल डालें, उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची, लौंग डाल कर कुछ सेकेंड के लिये फ्राई करें।
- अब पैन में कटी प्याज डालें और गोल्उन ब्राउन होने तक भूनें।
- फिर अदकर लहसुन पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
- फिर टमैटो प्यूरी डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- अब इसमें मैरीनेट चिकन पीस और ग्रेवी डालें। आंच को तेज करें लगभग 7 मिनट के लिये।
- एक बार जब चिकन का पानी सूख जाए तब आंच को धीमा कर के गरम मसाला पाउडर डाल कर कुछ सेकेंड पकाएं।
- अब इसमें फ्राई किये हुए शिमला मिर्च और टमाटर मिक्स करें।
- इसमें एक कप पानी मिलाएं और ग्रेवी को पका कर इसे गाढा कर लें।
- एक बार जब चिकन पक जाए तब आंच को बंद कर के उसमें क्रीम डालें।
- चिकन को गार्निश करने के लिये हरी धनिया छिड़के।
- आपकी क्रीमी और स्वादिष्ट चिकन रेडी है, इसे पराठे या जीरा राइस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Creamy Kadai Chicken Recipe
Story first published: Monday, June 2, 2014, 12:41 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2014



Click it and Unblock the Notifications