Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कुकम्बर चिकन रेसीपी
संडे का दिन होता है आराम और अच्छा अच्छा खाने का। इस दिन अगर आप कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं और घर पर ही रह कर परिवार और बच्चों के साथ इंज्वॉय करने का इरादा है तो कुछ स्वादिष्ट रेसीपी ही बना डालिये। हम आपको तुरंत बन जाने वाले और हेल्दी चिकन रेसीपी बताएंगे जिसको खा कर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
इस रेसीपी में खीरा मिलाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा निखर जाता है। यह चिकन रेसीपी बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी क्योंकि इसमें बिल्कुल भी मिर्च मसाला नहीं होता।

सामग्री-
चिकन 1 किलो
आलू - 2
खीरा-1 बड़ा (बारीक कटा) मैरीनेट करने के लिये , 1 मध्यम (सजावट के लिए)
दही- 1 कप
शिमला मिर्च- 1
प्याज- 2
टमाटर- 1
अदरक -1 टुकड़ा
लहसुन 3-4 फली
नमक- स्वादअनुसार
चीनी- एक चुटकी
इलायची -2
दालचीनी -2
हल्दी पाउडर 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
चिकन मसाला पाउडर- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2-3
सरसों का तेल - 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन को दही, खीरा, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, नमक, चीनी, सरसों तेल मिला कर मैरीनेट करें। 2 घंटे के लिये।
- अब शिला मिर्च, प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन को मिक्सर में पीस लें और किनारे रखें।
- अब एक कढाई में छोटे टुकड़ों में कटे आलुओं को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
- अब तैयार पेस्ट को तेल में फ्राई करें, उसमे बाद उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डाल कर चलाएं।
- अब उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन, चिकन मसाला पाउडर, फ्राई आलू और हरी मिर्च को डाल कर तक तक पकाएं जब कि यह अच्छी तरह से गल न जाए।
- उसमें बाद गैस बंद करें और उसमें इलायची और दालचीनी पाउडर डाल कर महकाएं।
- फिर चिकन को कटे हुए खीरे से गार्निश करें और गरम गरम चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
