Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बंगाल की टेस्टी डिश दाब चिंगड़ी
बंगाली कुज़ीन में सीफूड का अपना अलग ही महत्व है। जिसमें से प्रॉन्स की तो बात ही कुछ अलग है। आज हम आपको दाब चिंगड़ी बनाना सिखाएंगे जो दिल को खुश कर देनी वाली होती है।
Non Veg
oi-Staff
बंगाली कुज़ीन में सीफूड का अपना अलग ही महत्व है। जिसमें से प्रॉन्स की तो बात ही कुछ अलग है। आज हम आपको दाब चिंगड़ी बनाना सिखाएंगे जो दिल को खुश कर देनी वाली होती है।
Faasos! Get Upto 50% Cashback On All Food Orders*
जब प्रॉन्स को मसालों और नारियल की मलाई के साथ मिला कर खुद नारियल के खोल में पकाया जाता है, तो यह डिश देखने लायक होती है।
आप इसे आराम से अपने घर में बना सकती हैं। यह इतना टेस्टी होता है कि आप इसे एक बार खाने के बाद बार बार मांगेंगी। दाब चिंगड़ी को गरम गरम राइस या चपाती के साथ सर्व किया जा सकता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

सामग्री-
- प्रॉन्स
- 1 बड़ा दाब (नारियल)
- 1 छोटा प्याज
- 2 लहसुन की कलियां
- 1/2 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- 2 चम्मच सरसों का पेस्ट
- 1/4 छोटा चम्मच पंच फोरन
- 3 चम्मच सरसों का तेल
- नमक
- हल्दी पाउडर
विधि -
- हरे नारियल को ऊपर से काट कर उसकी मलाई निकाल लें। इसके साथ नारियल के ऊपरी हिससे (ढक्कन) को संभाल कर रख लें।
- नारियल को नीचे से सीधा काट लें जिससे वह ओवन या प्रेशर कुकर में सीधा रखा जा सके।
- अग एक पैन में तेल गरम करें।
- उसमें पंच फोरन डाल कर उसे तड़कने दें।
- फिर उसमें प्याज और लहसुन डाल कर फ्राई करें।
- उसके बाद एक बड़े कटोरे में पैन की सामग्री को तेल सहित पलट दें।
- फिर उसमें सरसों का पेस्ट, मिर्च पेस्ट, हल्दी, नमक, नारियल पेस्ट और नारियल पानी डालें।
- इसे मिक्स करें, उसमें प्रॉन्स मिलाएं।
- अब इन प्रॉन्स को नारियल में डालें और नारियल का जो ऊपरी हिस्सा काटा था, उससे नारियल को ढंक दें।
- अब ओवन को 220 डिग्री पर प्रिहीट करें और उसमें नारियल को 45 मिनट तक पकाएं।
दूसरा तरीका भी पढ़ें-
- नारियल में प्रॉन्स को भर दें और आटे की लोई लगा कर इसे सील कर दें।
- अब प्रेशर कुकर में नारियल रखें और चारो ओर थोड़ा पानी डालें।
- अब प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दें और इसे मध्यम आंच पर गरम होने दें और तीन बार सीटी आने दें।
- जब भाप पूरी तरह से निकल जाए तब इसे सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Daab Chingri Recipe
Story first published: Friday, January 27, 2017, 14:03 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2017
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











