Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
लजीज दही गोश्त
दही गोश्त, उत्तर भारत की जानी मानी करी है, जो कि दही और मटन के मिश्रण से बनाई जाती है। यह गाढ़ी और क्रीमी करी खाने में बहुत ही स्पाइसी और स्वादिष्ट लगती है। अगर आपको भी मटन पसंद है तो, आप भी इस नॉन वेज डिश को बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है इसलिये इसे घर पर बनाना तो बनता है। गरम गरम चावल या रुमाली रोटी के साथ अगर इसे खाया जाए तो इसका मजा दोगुना हो जाएगा। घर पर अगर कोई खास मौका है तो भी आप इसकी दावत दे सकती हैं। आइये जानते हैं दही गोश्त को बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 1 घंटा

सामग्री-
बोनलेस लेग पीस- 500 ग्राम
दही- 500 ग्राम
अदरक- लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3
प्याज- 2
टमाटर- 2
धनिया पाउडर- 3 चम्मच
गरम मसाला- 2 चम्मच
लैंब स्टाक- 1 कप
तेज पत्ता- 1
काली मिर्च- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 3 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले नमक, मिर्च, हल्दी पाउडर, दही, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च को एक कटोरे में मिक्स कर दें।
- अब इस पेस्ट से मटन के पीस को 30 मिनट के लिये मैरीनेट कर के रख दें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें तेज पत्ता डाल कर भूने। फिर कटे प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर भूने।
- अब टमाटर, हरी धनिया पाउडर, गरम मसाला और जीरा पाउडर डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- अब उसमें मैरीनेट किया हुआ कीमा पीस डाल कर पकाएं।
- अब पैन में 1 कप लैंब स्टाक डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि ग्रेवी गाढी न हो जाए। फिर आंच को बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications