Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
गरमा गरम नान के साथ खाएं दाल कीमा
कीमा एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश होती है, यह नॉन वेज और वेज दोनों की प्रकार से बनाई जाती है। लेकिन अगर आप वेज कीमा भी खाएंगे तो यह नहीं जान पाएंगे की वेज है या नॉन वेज। आज हम आपको बनाना सिखाएंगे दाल कीमा, जो कि एक नॉन वेज रेसीपी है। यह उड़द दाल और मटन के कीमे से तैयार किया जाता है। तो चलिए बिना देर किये हुए बनाते हैं यह नॉन वेज दाल कीमा।

सामग्री-
उड़द दाल धुली भिगोई हुई 1 कप, मटन का कीमा 400 ग्राम, तेल 4 चम्मच, प्याज़ 1, लौंग 4, छोटी इलाईची 2, बड़ी इलाइची 1, दालचीनी 1 इन्च टुकड़ा, काली मिर्च 7-8, जीरा पावडर 1/2 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, नमक स्वादानुसार, हल्दी का पावडर 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पावडर 1 चम्मच, अदरक-लहसुन की पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, पानी 1/4 कप, ताज़ा हरा धनिया 1/4 कप।
विधि-
सबसे पहले दो अलग अलग नौन स्टिक पैन गरम करें और दोनों में दो दो चम्मच तेल गरम करें। प्याज़ को बारीक स्लाइस कर लें। एक पैन में लौंग, छोटी इलाईची, बड़ी इलाईची, दालचीनी, कालीमिर्च, जीरा डालें और अच्छी तरह से भूनें। प्याज़ डालकर भूनें। हरी मिर्च को मोटा मोटा काटकर डालें और आधे मिनिट तक भूनें। कीमा और नमक डालें और कढ़छी चलाते हुए सूख जाने तक भूनें।
दाल का पानी ड्रेन करें और फिर उसको दूसरे पैन में डालें। नमक और एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पावडर डालकर मिला लें और भूनें। फिर कीमें में डालें एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, अदरक-लहसुन की पेस्ट और अच्छी तरह मिला लें। एक चौथाई कप पानी डालकर, ढक्कन लगाकर पकाएँ। हरा धनिया काट कर कीमे में डालें। मिला लें और ढक्कन लगाकर पकाएँ। दाल जब लाल हो जाये तब कीमे में डालकर मिला लें। फिर ढक्कन लगाकर दस से पनद्रह मिनिट और पकाएँ। चपाती के साथ गरमागरम दाल कीमा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
