Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्वाद में बेमिसाल दिल्ली का तवा मटन
Non Veg
oi-Staff
तवा मटन, दिल्ली की एक जाकेदार मटन रेसिपी है, जिसको लोहे के बड़े से तवे या कढ़ाई में पकाई जाती है। इस रमज़ान अगर आप भी रोज़े हैं, तो इफ्तारी के समय तवा मटन बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। यह आपके पूरे परिवार और दोस्तों को बहुत ही पसंद आएगी।
यह डिश जितनी स्वाद में बेमिसाल है उतना ही इसे बनाने का तरीका भी बिल्कुल अलग है। यह खाने में काफी मसालेदार होता है क्योंकि इसमे ढेर सारे गरम मसाले मिलाए जाते हैं। तो आइये जानते हैं तवा मटन को बनाने की बिल्कुल ही सरल विधि।
READ : लजीज मटन दो प्याजा

कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने मे समय- 1 घंटा
सामग्रीः
- मटनः 1/2 किलो छोटे पीस
- पानीः 2 कप
- तेज पत्ताः 1
- बडी इलायचीः 2
- हरी इलायचीः 2
- दालचीनीः 1
- कटी प्याजः 1/2 कप
- अदरक लहसुनः 1 चम्मच
- धनिया पावडरः 1 चम्मच
- नमकः 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडरः 1 चम्मच
- हल्दीः 1/2 चम्मच
- तेलः 1/4 कप
अन्य सामग्रीः
- दहीः 1/2 कप
- तेलः 1/4 कप
तवा के लियेः
- कटी हुई प्याजः 1/2 कप
- कटे टमाटरः 2
- अदरक लहसुनः 1 चम्मच
- ग्रीन चिली गार्लिक सॉस: 1 चम्मच
- हरी मिर्च कटीः 1/2 चम्मच
- नींबू का रसः 1 चम्मच
- भुना जीरा, पिसा हुआः 1 चम्मच
- हरी धनियाः 3 चम्मच
- तेलः 1/4 कप
विधि:
- एक बरतन में पानी, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, प्याज, अदरक लहसुन, धनिया पावडर, जीरा पावडर, साबुत मसाला, नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी और तेल को
- तब तक पकाएं जब तक कि तेल अलग ना हो जाए।
- फिर उसमें दही डाल कर कुछ देर फ्राई करें और किनारे रख दें।
- अब तवे पर हल्का सा तेल डाल कर गरम करें।
- फिर इसमें प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक सोते करें।
- फिर अदरक, लहसुन, ग्रीन चिली गार्लिक सॉस और स्लाइस में कटे टमाटर डाल कर फ्राई करें।
- अब इसमें लाल मिर्च पावडर, जीरा और हरी मिर्च तथा पकाया हुआ मीट डाल कर 10 मिनट पकाएं।
- फिर इसमें नींबू का रस और कटी हरी धनिया छिड़के।
- लीजिये तैयार हो गया आपका दिल्ली का तवा मटन।
- इसे नान या पराठे के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Delhi Ka Tawa Mutton
Story first published: Tuesday, June 23, 2015, 9:41 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2015



Click it and Unblock the Notifications
