Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
स्वादिष्ट बेक की हुई दम की मच्छी
Non Veg
oi-Staff
आज हम आपको स्वादिष्ट और बेहद पौष्टिक फिश रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम दम की मच्छी है। दम की मच्छी को ओवन में बेक कर के पकाया जाता है। अगर आप डायटिंग कर रहीं है तो आपके लिये यह डिश बेहद असरदार होगी।
READ: लीजिये जायका फिश पुलाव का
इसमें हमने बिल्कुल भी मसाले का प्रयोग नहीं किया है। मछली का स्वाद बढ़ाने के लिये रेसिपी में केवल नमक, काली मिर्च, दही और थोड़े बींस का प्रयोग हुआ है। अगर आपको इस डिश का कलर देखने में खराब लगे , तो इसमें थोड़ी सी हल्दी डाल लीजियेगा।

कितने- 1 लोग के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री -
- मछली - 1
- नमक- स्वादअुनसार
- काली मिर्च पावडर- स्वादअनुसार
- लौकी: ½ कप
- सेम : ¼ कप
- स्प्रिंग अनियन- 3-4
- मशरूम- 4-5
- नमक- स्वादअनुसार
- लाल मिर्च पावडर- ½ चम्मच
- काली मिर्च पावडर- स्वादअुसार
- कटी उबली शकरकंद - ¼ कप
- पुदीने की पत्ती- 7-8 पत्तियां
- दही- 2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले हम धुली और साफ मछली के पीस को नमक और काली मिर्च पावडर डाल कर मैरीनेट करेंगे।
- एक कटोरे में कटी लौकी, सेम, हरा प्याज, कटा मशरूम, नमक, लाल मिर्च पावउर, काली मिर्च पावडर, उबली शकरकंद, पुदीने की पत्ती और दही को मिक्स कर दें।
- अब ओवन के ट्रे को लें, उसमें सभी वेजिटेबल मिश्रण डालें, ऊपर से मछली रखें और फिर नींबू काट कर निचोड़ें।
- अब ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें और उसमें इस मछली को 7-10 मिनट तक बेक करें।
- 10 मिनट के बाद ट्रे को ओवन से निकालें।
- एक प्लेट पर पकी सब्जियां रखें, ऊपर से बेक की हुई मछली और फिर उस पर हरी धनिया छिड़के।
- आपकी दम की मच्छी खाने के लिये बिल्कुल तैयार है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
