Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
मसालेदार पनीर और चिकन ग्रेवी
Non Veg
oi-Staff
अगर आपको पनीर और चिकन दोनों ही चीज़ें पसंद हैं तो आप आज की यह स्पेशल डिश पनीर चिकन ग्रेवी पका सकती हैं। इसके नाम से ही पता चल जाता है कि इसमें चिकन और पनीर दोनों ही चीज़ें होंगी। आप चाहें तो इसमें अपने मन अनुसार भी मसाले मिक्स कर सकती हैं।
टॉपिंग के तौर पर इस पर नींबू का रस डाला जाता है जिससे यह और भी ज्यादा चटपटा बन जाता है। पनीर में काफी शक्ती होती है तो अगर आप नॉन वेज नहीं भी खाती हैं तो भी आप इस रेसिपी से पनीर की सब्जी बनाना सीख सकती हैं। तो आइये चलते हैं पनीर और चिकन ग्रेवी बनाने की रेसिपी जान लेते हैं।

सामग्री-
- चिकन- 1/2 किलो
- पनीर- 100 ग्राम
- टमैटो प्यूरी- 1/2 कप
- प्याज की प्यूरी- 1/2 कप
- प्याज- 1/2 कप
- गरम मसाला - 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 7-8
- राई- 1/4 चम्मच
- तेल
- नींबू का रस- 2 चम्मच
- नमक
विधि -
- एक पैन लें और उसमें तेल गरम करें, फिर उसमें चौकोर टुकड़ो में कटी पनीर डाल कर डीप फ्राई करें।
- फिर पनीर को किनारे रख दें।
- अब दूसरा पैन ले कर उसमें तेल गरम करें, उसमें राई डालें।
- फिर कुछ देर के बाद कटी प्याज और हरी मिर्च डालें।
- उसके बाद टमैटो प्यूरी, प्याज की प्यूरी, गरम मसाला, लाल मिर्च पावडर और धनिया पावडर डालें।
- इसे कुछ देर के लिये सौते करें।
- फिर फ्राई की हुई पनीर डाल कर मिक्स करें।
- फिर चिकन के छोटे छोटे पीस डाल कर मिक्स करें।
- जब चिकन पकना शुरु हो जाए तब इसमें नमक छिड़के।
- ग्रेवी के ऊपर नींबू का रस डालें।
- आपकी गरम और मसालेदार पनीर चिकन ग्रेवी सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
Read in English: Easy And Spicy Paneer Chicken Gravy
English summary
मसालेदार पनीर और चिकन ग्रेवी
Story first published: Friday, January 22, 2016, 12:01 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2016



Click it and Unblock the Notifications