Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
ब्रेकफास्ट में फटाफट बनाएं एग डोसा
नॉन वेज लवर्स के लिये आज हम ले कर आए हैं, स्पेशल एग डोसा। यह एग डोसा, अंडे और डोसे के कॉम्बिनेशन से बना हुआ है। अगर आप रोज रोज वही बोरिंग सा ब्रेकफास्ट खा कर बोर हो चुके हैं, तो इसे जरुर ट्राई कीजिये। यह स्वाद में भी अच्छा है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी बहुत अच्छा है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि को-

कितने लोंगो के लिये: 4
पकाने में समय: 10 मिनट
सामग्री-
प्याज -1 (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च 2 (बारीक कटा हुआ)
हरी धनिया 1/2 कप (कटा हुआ)
अंडे 4 फेंटा हुए
डोसे कर घोल 1 कटोरा (200 ग्राम)
घी या तेल 2 चम्मच
काली मिर्च के 1 चम्मच
अजवायन की पत्ती - 1/2 चम्मच (वैकल्पिक)
नमक स्वाद के अनुसार
विधि-
फेटा हुआ अंडा लें और उसमें कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और नमक डालें। अब एक पैन लें और उसमें 1 चम्मच घी या तेल डालें, जब वह गरम हो जाए तब उसमें डोसे का घोल डाल कर फैलाएं। अब थोड़ी देर के लिये रूके और फिर दुबारा डोसे के ऊपर एक चम्मच तेल डालें। इसके बाद दोसे के ऊपर 2 चम्मच फेंटा हुआ अंडा डालें और लगभग 30 सकेंउ के लिये रुके और फिर डोसे को पलट दें। आंच को धीमा कर दें और फिर इस साइड को दो मिनट तक अच्छे से पक जाने दें। अब गैस बंद कर दीजिये और फिर डोसे के ऊपर काली मिर्च छिड़क दीजिये। लीजिये तैयार हो गया आपका एग डोसा, अब इसे चिली सॉस या टमौटो सॉस के साथ गरमा गरम खाएं।



Click it and Unblock the Notifications