Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शानदार अंडा कीमा करी
जिन लोगो को नॉन वेज खाना पसंद है उन्हें खासतौर पर अंडा और कीमा दोनों ही चीजे़ पसंद आती हैं। तो क्यूं ना दोनों ही चीज़ों को मिला कर एक शानदार कीमा रेसिपी बना दी जाए। अंडा कीमा करी भी इसी प्रकार की एक रेसिपी है जो कि कीमा कमर रेसिपी और अंडे की भुर्जी को मिला कर बनाई जाती है। जब आप इन दोनों को एक साथ पकाएंगे तो आपको मिलेगी एक स्वादिष्ट और कभी न भूलने वाली रेसिपी।
इसे बनाने के लिये आपको ज्यादा किसी खास मसालों की आवश्यकता नहीं है। आप घर में पाए जाने वाले आम गरम मसाले से ही अंडा कीमा करी तैयार कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं अंडा कीमा करी को बनाने की विधि-

कितना- 4
सामग्री-
अंडा- 4 (उबला)
तेज पत्ता- 1
साबुत काली मिर्च- 5-7
लौंग- 4
इलायची- 2-3
दालचीनी- 1 इंच
स्टार एनाइस- 1
प्याज- 2
अदरक- 1
लहसुन- 5
हरी मिर्च- 4
मटन कीमा- 750 ग्राम
टमाटर- 2
मटर- 1 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 2 चम्मच
घी- 1 चम्मच
तेल- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले उबले अंडो को छोटे छोटे टुकड़ों में बारीक काट लीजिये।
- पैन में तेल गरम करें और उसमें मुठ्ठी भर कटी प्याज डाल कर चलाएं।
- प्याज पक जाने पर चॉप किये हुए अंडे डाल कर फ्राई करें। जब वे भूरे हो जाएं तब उन्हें तेल से छान कर निकाल लें और किनारे रख दें।
- अब दुबारा तेल में कटी प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक चलाएं। फिर अदरक-लहसुन कूंच कर डालें।
- अब इसे 2 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और फिर कटी हुई हरी मिर्च के साथ कीमा डालें।
- इसे अच्छे से मिक्स करें। इसे तब तक हल्की आंच पर पकाएं जब कि मीट का सारा पानी न सूख जाए।
- अब पैन में कटे टमाटर, मटर और नमक छिड़के। फिर सारे पाउडर वाले मसाले मिलाएं।
- अब मीट को अपने ही रस में पकने दें। अगर मीट बहुत ज्यादा सूखा लगे तो उसमें हल्क सा पानी मिला सकती हैं।
- जब कीमा पक जाए तब उसमें फ्राई किया हुआ चॉप अंडा और प्याज डालें। ऊपर से खूब सारा घी भी डालें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
