Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केवल 10 मिनट में बनाएं एग नूडल्स
जब भी आपके पास सुबह टाइम न हो और जल्दी-जल्दी में नाश्ता बनाना पड़ जाए, तब एग नूडल्स आपके काम आ सकता है। यह चाइनीज डिश केवल 10 मिनट में तैयार हो जाती है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगती है। आप चाहें तो यह एग नूडल्स आप अपने बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकती हैं। आइये देखते हैं एग नूडल्स बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
2 अंडे, 1 पैकेट नूडल्स, 1 कटा हुआ प्याज, 4 पिसे लहसुन, 1 कटी हुई शिमला मिर्च, 1 चम्मच मिर्च, 1 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच सिरका, 1 चम्मच टमैटो कैचप, 2 चम्मच तेल, नमक स्वादअनुसार।
विधि-
एक पैन में पानी गरम कर के नूडल्स को उसमें डाल दें। उसमें नमक और तेल डालें, तेल इसलिये जिससे नूडल्स चिपके नहीं। अब नूडल्स को पांच मिनट तक के लिए पकाएं। दूसरी ओर सारी स्ब्जियों को काट लें और अंडे को एक कटोरे में अच्छी तरह से बीट कर लें। अगर चाहें तो अंडे में हरी मिर्च और मिर्च भी डाल सकती हैं। अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें अंडे वाला पेस्ट डाल कर चलाएं और भुर्जी की तरह बना कर एक किनारे रख दें। अब तक आपके नूडल्स उबल चुके होंगे, उनका पानी निकाले और उसमें जरा सा तेल मिला कर एक किनारे रख दें। एक पैन लें और उसमें तेल डाल कर गरम करें और जब गरम हो जाए तब उसमें मिर्च डाल कर प्याज भी डाल दें। जब प्याज भुन जाए तब उसमें लहसुन और हरी मिर्च डालें और फिर शिमला मिर्च और गाजर। जब सारी सब्जियां पक जाएं तब उसमें सोया सॉस, कैचप, सिरका डाल कर थोड़ी देर तक चलाएं। फिर पैन में नूडल्स और अंडे का पेस्ट भी डाले, ऊपर से नमक डाल कर सब कुछ अच्छी तरह से मिला कर पकाएं। लीजिये आपका टेस्टी और पौष्टिक एग नूडल्स तैयार हो गया।



Click it and Unblock the Notifications
