Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
एग पास्ता रेसीपी
Non Veg
oi-Staff
अगर आप पास्ता के दीवाने हैं तो आप फेंटे हुए अंडे का पास्ता बना सकते हैं। एग पास्ता बनाना बहुत ही आसान है और इसके लिये ना ज्यादा समय की जरुरत है और ना ही महनत की। आप तो जानते ही हैं कि आज कल छोटे बच्चे नाश्ता करने में कितनी नौटंकी करते हैं तो, ऐसे में यदि उन्हें एग पास्ता जैसा स्वादिष्ट नाश्ता खाने के लिये दिया जाए तो वह उसे प्रेम से खाएंगे। आइये जानते हैं एग पास्ता को बनाने की विधि को-

सामग्री-
1-2 कप पास्ता
8-10 अंडे
1 प्याज
1 शिमला मिर्च
1 गाजर
3-4 हरी मिर्च, बीच से बटी हुई
नमक
घिसा चीज
1 चम्मच काली मिर्च पिसी हुई
2 चम्मच तेल या बटर
विधि-
- एक पैन में पानी उबाल कर उसमें नमक और तेल डालिये। उसमें पास्ता डालिये और जब वह हो जाए तब पानी छान कर उसे किनारे रख दीजिये।
- एक कटोरे में अंडा, नमक और काली मिर्च फेटिये।
- एक पैन में तेल गरम कीजिये, उसमें प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डाल कर सब्जियों को गलने तक पकाइये। फिर उसमें फेंटा हुआ अंडा मिलाइये।
- अब पैन में नमक, हल्की सी काली मिर्च और पास्ता डालिये। इसे हल्की आंच पर 3 मिनट के लिये पकाएं और फिर सर्व करें।
- सर्व करने से पहले इस पर घिसी हुई चीज भी डालें।
Comments
English summary
Egg Pasta Recipe | एग पास्ता रेसीपी
Story first published: Tuesday, March 5, 2013, 9:37 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2013



Click it and Unblock the Notifications
