Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
झट से बनाइये एग पास्ता
यदि आपको पास्ता खाना अच्छा लगता है तो एग पास्ता के बारे में आप क्या कहेंगी। आप पास्ता को अंडे के साथ या तो भुर्जी के रूप में बना सकती हैं या फिर डायरेक्ट उसमें मिला कर। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसको बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता। यदि आप नाश्ते के रूप में पास्ता बनाना चाहती हैं तो यहां दी गई है इसकी रेसीपी।
सामग्री-
1-2 कप पास्ता
4-5 अंडा
1 प्याज स्लाइस
1 शिमला मिर्च स्लाइस
1 गाजर स्लाइस
3-4 हरी मिर्च बीच से कटी हुई
1/2 कप घिसी हुई चीज
1 चम्मच काली मिर्च
2 चम्मच तेल या बटर
नमक

विधि-
1. एक बडे़ से पैन में पानी उबालिये, उसमें पास्ता, नमक और तेल डालिये। इसको चलाते हुए पकाइये और जब यह पक जाए तब इसे छान कर एक किनारे रख दीजिये।
2. एक कटोरे में अंडा का सफेद भाग और काली मिर्च, नमक फेंट लें।
3. एक पैन में तेल या बटर गरम कर लें। उसमें कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और कटी हुई हरी मिर्च डाल कर पकाएं। जब सब्जियां गल जाएं तब उसमें फेंटे हुए अंडे का मिश्रण डालें और उसे सेट होने दें। आप चाहें तो उसकी भुर्जी भी बना सकती हैं।
4. अब इसमें नमक, काली मिर्च और पास्ता डालिये। इसे अच्छी प्रकार से मिलाइये और 2-3 मिनट के लिये पकाइये। आपकी एग पास्ता रेसीपी तैयारी है। इस पर घिसी हुई चीज डालिये और सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications