Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नाश्ते में बच्चों को खिलाइये ये एग सैलेड सैंडविच
Non Veg
oi-Staff
आपको अपने दिन की शुरुआत कुछ ऐसी चीज खा कर करनी चाहिये जो हेल्दी होने के साथ साथ यम्मी भी हो। अगर आपको अंडा खाना पसंद है तो आपको एग सैलेड सैंडविच बहुत पसंद आएगा। यह रेसिपी बहुत ही आसान है और झट से बन भी जाती है। अगर आप बाहर काम करने जाती हैं तो आप यह एग सैंडविच बना कर बच्चों को और खुद भी खा सकती हैं। इसमें उबले हुए अंडों का सलाद बनाया जाता है और उसे चॉप करने के बाद सैंडविच में डाल कर सर्व किया जाता है। इस एग सैंडविच में कई मसाले भी डालें जाते हैं जिससे इसका स्वाद और भी यम्मी हो जाता है।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 16 मिनट

सामग्री-
- अंडे- 6 उबले हुए
- मायोनीज- 4 चम्मच
- हरी प्याज- 1 गुच्छा
- धनिया- 1
- काली मिर्च- 1
- नींबू रस- 1 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- पेपरिका- 1/2 चम्मच
- ब्रेड- 8 स्लाइस टोस्ट किया हुआ
- लेट्स के पत्ते- 1
- टमाटर- 1
विधि-
- एक कटोरे में मायोनीज, हरी पत्तेदार कटी प्याज, धनिया, नमक , काली मिर्च, नींबू का रस, राई और पेपरिका को एक साथ मिक्स करें।
- अब उबले हुए अंडो को छील कर उन्हें एक आकार में चॉप कर लें और बाउल में मिक्स करें।
- अब मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और उनके 4 भाग कर लें।
- इन चार भाग के मिश्रण को टोस्ट किये हुए ब्रेड के अंदर फैलाएं और ऊपर से लेट्स के कटे हुए पत्ते और टमाटर की स्लाइस रख कर ऊपर से दूसरी ब्रेड से ढंक दें।
- आपका एग सैलेड सैंडविच तैयार है। इसे पुदीने की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
