Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ब्रेकफास्ट के लिये सबसे अच्छी है एग वर्मीसेली
Non Veg
oi-Staff
इस सुबह हम चाहते हैं कि आप बिल्कुल ही आसान सा ब्रेकफास्ट बनाएं जिसका नाम है एग वर्मीसेली। वे लोग जो अपने दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी खा कर करते हैं, उनके लिये एग वर्मीसेली सबसे उत्तम है। यह अंडे और सेंवई को मिला कर बनाई जाती है , जिस कारण से यह बहुत ही पौष्टिक होती है। इसे खाने से दिनभर काम करने की शक्ति प्राप्त होती है। तो चलिये जानते हैं एग वर्मीसेली किस विधि से बनाई जाती है।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- अंडा- 2 फेंटे हुए
- सेंवई- 500 ग्राम
- प्याज- 2
- राई- 1 च्म्मच
- बेसन- 20 ग्राम
- कडी पत्ते- थोडे से
- बटर- 3 चम्मच
- धनिया साबुत- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- दालचीनी- 2 चम्मच
- तेल या घी
- पानी- 1 कप
- नमक
विधि
- साबुत धनिया, जीरा, लाल मिर्च, दालचीनी, इलायची आदि को एक साथ पीस लें और पाउडर बना लें।
- एक पैन में तेल गरम करें और उसमें सेंवई डालें और भून लें।
- जब सेंवई रोस्ट हो जाए तब उसे अलग कटोरे में निकाल कर रखें।
- फिर पैन में हल्का सा तेल गरम करें और उसमें राई, बेसन, नमक, कडी पत्ते , फेंटा अंडा और पिसे हुए मसाले डाल कर मिक्स करें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि अंडा पूरी तरह से पक ना जाए।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और जब यह उबलने लगे तब इसमें सेंवई डाल कर पकाएं।
- जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तब आपकी एग वर्मीसेली खाने को तैयार है।
Comments
English summary
Egg Vermicelli Recipe For Breakfast
Story first published: Tuesday, November 26, 2013, 6:03 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2013



Click it and Unblock the Notifications
