Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
लजीज फिश बिरयानी
मछली हमारे स्वास्थ्य के लिये कितनी अच्छी होती है यह तो आपको पता ही होगा। मछली से तरह-तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं, जैसे फिश करी, फिश कीमा आदि। आज हम आपको बनाना सिखाएंगे फिश बिरयानी, जिसे खाते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तो चलिये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री :
मछली (काटे रहित) - 1 किलोग्राम
तेल - 2 कप
प्याज- कसा हुआ - 1
अदरक कसा हुआ - 2 इंच
लहसुन कसा हुआ - 5
जीरा - 1 चम्मच
गरम मसाला - आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वादनुसार
दही - 1 कप
हरा धनिया कटा हुआ - 1 चम्मच
हरी मिर्च (कटी हुई) - 2
चावल बनाने के लिए:
चावल - 2 कप
तेल - 2 चम्मच
लौंग - 3
कड़ी पत्ता - 4
इलायची - 2
नमक - 1 चम्मच
पानी - 3 कप
गर्म दूध(केसर मिश्रित) - 1 कप
विधि -
कढाई में तेल गरम करें और जीरा डाल दे। अब तेल में कसा हुआ प्याज, अदरक और लहसुन डाले। मिश्रण को हिलाते रहे और तब तक पकाएं जब तक के मिश्रण तेल से अलग न हो जाए। अब गरम मसाला, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, दही मिला कर दो मिनट तक पकाए। अब कटा हुआ हरा धनिया और हरी मिर्च मिश्रण में मिला दें। अब इसी तैयार मसाले में मछली के टुकड़ों को लपेट कर30 मिनट के लिए अलग रख दें। कढाई में एक करची तेल डाल कर उसमें मसाला लिपटी हुई मछली के टुकड़े तल लें और फिर उसे बाहर निकाल कर अलग रख लें।
चावल बनाने की विधि -
तेल गरम करें और उसमें लौंग और इलायची डाले। कुछ देर बाद चावल, पानी और नमक डालकर हिलाएं और पकने दे। लगभग 10 मिनट तक चावल पकाए। एक माइक्रोवेव के बर्तन में पहेले तैयार की हुई मछली डाले और उसके ऊपर चावल, मछली की परत को ढकते हुए डाले। इसके ऊपर केसर मिला दूध दाल दें। अब इस बर्तन को माइक्रोवेव या ओवन में 15 मिनट के लिए रख दें या फिर तवा गरम करके इस बर्तन को तवे पर रख कर 15 मिनट तक पकाएं। लीजिये तैयार हो गई आपकी स्वादिष्ट मछली बिरयानी। इसे गर्म-गर्म परोसे और खाएं।



Click it and Unblock the Notifications