Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गरम-गरम चटपटा फिश टिक्का
जब भी कुछ नॉन वेज खाने का मन करे, तो फिर बिना देर किये हुए यह टेस्टी फिश टिक्का बनाएं। यह खूब सारे मासालों को मिला कर बनाई जाती है, जिस वजह से इसके स्वाद का कोई अन्य मुकाबला नहीं होता। साथ ही अगर घर पर मेहमान आ रहे हैं, तो भी यह सीक में लगी मछली की बोटी, उन्हें इंप्रेस करने में कामयाब रहेगी। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री
200 ग्राम कांटा रहित मछली, 3 छोटे प्याज, 12 -14 ग्राम अदरक, 4 कलियाँ लहसुन, आवश्यकतानुसार घी या तेल, स्वादानुसार नमक, थोड़ी सी हल्दी, टमाटर और प्याज सलाद के लिए, चिली सॉस या टोमैटो सॉस।
विधि
सबसे पहले कांटा रहित मछली के छोटे छोटे टुकड़े कर लें, इन्हें भली भांति धोकर इनमें थोड़ा सा सिरका लगा दें। अब लहसुन, अदरक व प्याज को पीस कर पेस्ट तैयार करें और उसमें नमक व हल्दी घोलकर एकसार कर लें। अब इस मिश्रण को कटोरे में डालकर उसमें मछली के छोटे-छोटे टुकड़े मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख दें जिससे उसमें सारा स्वाद अच्छी तरह से समा जाए। अब सारे टुकड़ो को सीक में अटका कर तंदूर में या तो माइक्रोवेव में भून लें। कुछ समय बाद आपका स्वादिष्ट चटपटा फिश टिक्का तैयार हो जाएगा। अब इसे टमाटर और प्याज की सलाद और चिली सॉस या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें



Click it and Unblock the Notifications
