Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्पैनिश ऑमलेट: फ्रिटाटा
ऑमलेट तो आपने कई किसम के खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी स्पैनिश ऑमलेट खाया है। यह खासतौर पर बड़े-बडे़ रेस्ट्रॉन्ट में उपलब्ध होता है। लेकिन इसको वहां पर खाने से अच्छा होगा कि आप इसे अपने घर पर ही पका लें। ना तो इसको बनाने के लिये किसी विशेष सामग्री की जरुर पड़ती है और ना ही ज्यादा समय। तो चलिये शुरु करते हैं-

लोंगो के लियेः 4
पकाने में समयः 10-15 मिनट
सामग्रीः
अंडा 4
नमक स्वादअनुसार
काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच
प्याज 1
ऑलिव ऑयल 2 चम्मच
मशरूम 6
पालक 10-12
ब्रॉक्ली 6-8 फूल
ब्लैक ऑलिव 4
विधिः
ओवन को 180 डिग्री सी पर गरम प्रिहीट करें। एक कटोरे में अंडों को फोडे और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। अब नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं! अब मीडियम साइज का प्याज लें और उसे पलती स्लाइस में काट लें। इसके बाद मशरूम को भी 4 भागो में काटे। एक पैन ले कर उसमें ऑलिव ऑयल गरम करें और प्याज डाल कर भूने। अब पालक और ब्रॉक्ली को चॉप कीजिये और मशरूम तथा ब्रॉक्ली को पैन में डाल कर फ्राइ कीजिये! ऑलिव को स्लाइस कीजिये। इसके बाद पैन में पालक डाल कर मिक्स कीजिये और जब वह हो जाए तब उसमें फेंटा हुआ अंडा डाल दीजिये! अब ऑलिव की स्लाइस को उपर सजा दीजिये और प्रिहीट ओवन में 15 मिनट के लिये रख दीजिये। इसको गरमा गरम सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
