Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
गोवा की लाजवाब ग्रीन चिकन करी
अगर आप कभी गोवा गई हों और वहां की घर-घर में पकाई जाने वाली ग्रीन चिकन करी का स्वाद लेना भूल गई हों, तो टेंशन मत लीजिये। आज हम आपको सिंपल सी चिकन करी बनाना सिखाएंगे, जिसे आप खुद ही घर पर पका सकती हैं।
गोवा के लोगों को अपनी डिश में तरह-तरह के हर्ब और मसाले डालने का बड़ा शौक है। इसलिये यहां की करी का स्वाद बेहद उम्दा और सबसे हट कर होता है। जब यह चिकन करी बन कर तैयार होती है तब इसकी सबसे स्पेशल बात इसका हरा रंग होता है।
ग्रीन चिकन करी बनाते वक्त, इसकी खास सामग्री नारियल भी डाला जाता है, तो अगर आपको नारियल से किसी प्रकार की एलर्जी है तो इसे ना डालें। अब आइये जानते हैं गोवा की स्पेशल और बहुत ही पुरानी रेसिपी ग्रीन चिकन करी को बनाने की विधि।
कितने- 5 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
समाग्री-
- चिकन- 1 किलो (चॉप किया हुआ)
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- कडी पत्ती- मुठ्ठीभर
- नारियल - 6 (घिया हुआ)
- हरी मिर्च- 2 (स्लाइस)
- पुदीने की पत्ती- 1 कप (कटी हुई)
- धनिया पत्ती- 3 कप (बारीक कटी)
- जीरा- 1 चम्मच
- काली मिर्च के दाने- 1/2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- प्याज- 2 घिसी हुई
- चीनी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअुनसार
- तेल- 3 चम्मच
- मसाले- दालचीनी 1, इलायची- 5
- सूखी लाल मिर्च- 2
- पानी- 2 कप
विधि -
- एक मिक्सी में घिसा हुआ नारियल, धनिया पत्ती, पुदीना, शक्कर, नमक, काली मिर्च के दाने, जीरा आधा प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डाल कर पीस लें।
- अब एक कुकर में थेाड़ा सा तेल गरम कर के बाकी की आधी कटी प्याज को डाल कर पकाएं।
- इसके बाद इसमें अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, दालचीनी, इलायची, साबुत लाल मिर्च डाल कर पकाएं।
- जब ये सभी मसाले पक जाएं तब इसमें पिसा हुआ मसाले का तैयार पेस्ट डाल कर पकाएं।
- आंच को बिल्कुल धीमा रखें। जब मसाला पक जाए तब इसमें चिकन के पीस डालें और अच्छी तरह मसलों में लपेटें।
- आखिर में पानी और कड़ी पत्ती डालें।
- कुकर को ढंक दें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
- जब चिकन पक जाए तब इसमें कटी हुई हरी धनिया छिड़क कर गार्निश करें।
पोषक तत्व: चिकन में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो कि प्रेगनेंट महिलाओं और छोटे बच्चों के लिये अच्छा होता है। यदि आपको वजन कम करना हो तो उसके लिये चिकन का सेवन करना चाहिये।
टिप्स: चिकन को 10 मिनट से ज्यादा देर नहीं पकाना चाहिये। साथ ही इसमें ज्यादा पानी भी ना मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
