Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
जरुर ट्राई करें गोवा का फेमस प्रॉन चिली फ्राई
Beauty
oi-Staff
आप जब भी गोवा जाएंगे, आपको वहां पर तरह तरह के सी फूड खाने को मिलेंगे। वहां पर आपको प्रॉन्स की भी काफी डिश मिलेंगी, जिसमें से प्रॉन चिली फ्राई काफी लाजवाब होती है।
कई होटलों में आपको यह चाइनीज़ विधि से तैयार की हुई मिलेगी, लेकिन वहां कुछ ऐसे भी होटल हैं, जो आपको इसे गोवन विधि से बना कर पेश करेंगे। इसे आप जब भी घर पर ट्राई करें, तो अच्छी क्वालिटी के और छोटे प्रॉन्स से ही बनाएं। यह काफी सिंपल, जल्दी बनने वाली और टेस्टी डिश है।
इसको बनाने के लिये आपको सामग्रियां अपने ही किचन में मिल जाएंगी इसलिये ज्यादा वेट मत कीजिये और झट से बना डालिये गोवन प्रॉन चिली फ्राई। आइये पढ़ते हैं इसकी आसान विधि-
सामग्री-
- 500 ग्राम छोटे प्रॉन
- 5 मध्यम आकार की प्याज
- 2 मध्यम टमाटर
- 3 ताजी हरी मिर्च
- 1 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच ताजी लहसुन पेस्ट
- 1/2 चम्मच ताजी अदरक पेस्ट
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच गन्ने का सिरका
- 1 चम्मच हल्दी पावडर
- शक्कर- एक बड़ा चम्मच या स्वादअनुसार
- काली मिर्च पावडर- थोड़ी सी
- गरम मसाला- एक बडा चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- 4 चम्मच वेजिटेबल ऑइल
- मुठ्ठीभर ताजी हरी धनिया, कटी हुई
विधि -
- सबसे पहले प्रॉन्स को अच्छी तरह से धो कर सुखा लें। फिर प्रॉन्स को अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू रस, लाल मिर्च पावडर और हल्दी मिला कर 20 मिनट तक मैरीनेट कर लें।
- एक कढाई में तेल गरम करें।
- फिर उसमें हरी मिर्च डाल कर कुछ सेकेंड के लिये फ्राई करें।
- उसके बाद उसमें कटी हुई प्याज डाल कर गुलाबी होने तक फ्राई करें।
- आंच को धीमा कर के उसमें आधा चम्मच हल्दी पावडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, आधा चम्मच धनिया पावडर और कटे हुए टमाटर डालें।
- इसे मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि टमाटर गल ना जाए।
- अब इस मसाले में मैरीनेट किये हुए प्रॉन्स डाल कर तेज आंच पर हल्का पकाएं। इसे ओवरकुक ना करें, नहीं तो प्रॉन्स कठोर हो जाएंगे।
- फिर इसमें शक्कर, मिर्च पावडर, गरम मसाला डाल कर चलाएं।
- फिर सिरका डाल कर नमक चेक कर लें कि वह ज्यादा या कम तो नहीं है।
- इसे तुरंत ही सर्व करें मगर उससे पहले कटी हरी धनिया डाल कर गार्निश करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
