Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
शुहूर के लिए ग्रील्ड ऑमलेट सैंडविच के साथ पुदीने की चटनी
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि आप रमजान के दिनों में शुहूर के दौरान खाने जाने वाले भोजन को कैसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाए
इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें हमारे मुस्लिम दोस्त पैगंबर मुहम्मद की पहली धर्मोपदेश का सम्मान करने के लिए रोजा रखते हैं, रमजान के दौरान जो लोग रोजा रखते हैं उन्हें उनके पैगंबर से आशीर्वाद मिलता है, रोजेदार पूरे दिन बिना कुछ खाये-पिये इस व्रत का पालन करते हैं लेकिन हां शूहूर यानि सहरी के समय उन्हें कुछ ना कुछ खाना होता है जिससे वो पूरे दिन खुद को संयमित रखकर कमजोरी महसूस ना करें और इस लिए उनको इफ्तार और सहरी के समय कुछ ऐसा ही खाना चाहिए तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही एक रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बनाने में भी बेहद आसान और आरामदायक होगी साथ ही आपको शूहूर के खाने को ये और भी स्वादिष्ट और पौष्टिक बना देगी।
तीन लोगों के लिए ग्रील्ड ऑमलेट सैंडविच के साथ पुदीने की चटनी बनाने की विधि-

कुकिंग टाइम-30 मिनट
तैयारी का टाइम- 30 मिनट
सामग्री-
- पुदीने की चटनी बनाने की सामग्री-
- मिंट की पत्तियां- 2 मुट्ठी
- धनियां- 1 मुट्ठी
- हरी मिर्च- 2
- लहसुन - 2
- लौंग अदरक
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- पानी - आधा कप
- ग्रील्ड ऑमलेट सैंडविच बनाने की सामग्री
- ब्रेट स्लाइस - 3
- पनीर स्लाइस - 3
- पुदीने की चटनी - 1 चम्मच
- अंडे - 4
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- स्वादानुसार
पुदीने की चटनी बनाने की विधि-
मिक्सी की छोटी जार में लहसुन, मिर्च, अदरक, चीनी और नमक लें जिसके बाद उन्हें पीस लें उसके बाद उसमें हरा धनिया, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और 1 टेबलस्पून पानी डालें और फिर से उन्हें बारीक़ होने तक पीस लें, और अब आपके सैंडविच के लिए तैयार है स्वादिष्ट पुदीने की चटनी जिसे आप 2 दिन तक फ्रीज में भी रखकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
ग्रील्ड ऑमलेट सैंडविच बनाने की विधि
ग्रील्ड ऑमलेट सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले अंडो को एक बाउल में फोड़ ले और उनके अंदर का मिश्रण निकाल ले अब इसी अंडे के मिश्रण में बारीक़ कटा हुआ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया, हल्दी पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिश्रण को फेट ले ताकि आपका मिश्रण स्वादिष्ट बने इतना करने के बाद एक नॉन स्टिक का तवा ले और उसे गैस पर रखे, अब स्पून या कलछी की मदद से इस मिश्रण को तवे पर फैलाये, तवे पर बटर लगा लें, जब ऑमलेट एक तरफ से सेंक जाए तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी बटर लगाकर अच्छे से सेंके अब आपका ऑमलेट बन गया है, ब्रेड का स्लाइस लेकर उसपर बटर लगाए उसपर बना हुआ ऑमलेट रखे और दूसरा ब्रेड का स्लाइस रख कर कवर कर दें और उसे तिकोना काट लें, अब सैंडविच मेकर को गरम करें उसमें बना हुआ सैंडविच रखें और 2 मिनट तक इसे ग्रिल करे, सारे मिश्रण से इसी तरह सैंडविच बनाकर ग्रिल कर ले, कुछ ही देर में आपका स्वादिष्ट और लाजवाब ग्रिल ऑमलेट सैंडविच बनकर तैयार है जिसे आप हरी पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें



Click it and Unblock the Notifications
