Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
गुस्ताबा: कशमीरी रेसीपी

लोगो के लिये- 4-5
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
पिसा मटन- 1 किलो
मटन चर्बी- 200 ग्राम
खोया- 150 ग्राम
लौंग- 1 चम्मच
प्याज- 1 कप
जीरा- 1 चम्मच
सौंफ- 2 चम्मच
दालचीनी- 2
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1½ चम्मच
दही- 750 ग्राम
मटर का आटा- 2 चम्मच
घी- 1 कप
कस्तूरी मेथी- 1-2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
पिसा हुआ मटन और मटन चर्बी लीजिये और उसे नमक तथा लौंग के साथ मिला कर मिक्सर में पीस लीजिये। अब इस मिश्रण को बाहर निकालिये और उनकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लीजिये और प्लेट पर अलग निकाल कर रख लीजिये। अब गैस पर दूसरा गहरा पैन चढाएं और उसमें घी या फिर तेल डालें, जब तेल गरम हो जाए तब उसमें कटे हुए प्याज डाल कर फ्राई करें। अब एक मिक्सी में इसे ठंडा होने पर पीस कर एक किनारे कटोरी में रख दें। अब उसी पैन में जीरा, सौंफ, दालचीनी और अदरक लहसुन पेस्ट डालक र हल्की आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। फिर उसमें मटर का आटा, खोया और दही डाल कर हल्की आंच पर 4 मिनट तक के लिये पकाएं। अब अपने स्वादअनुसार नमक डालिये और कुछ मिनट तक ग्रेवी को पकाइये। अब तैयार मीट बाल्स को पैन में डालें और दो मिनट तक के लिये मध्यम आंच पर पकाएं। अगर आपको लगे कि मिश्रण बहुत गाढा हो चुका है, तो उसमें एक कप पानी डाल दीजिये और पैन का ढक्कन ढांक कर 15-20 मिनट तक के लिये पकाइये। अब एक बार रेसीपी को चेक कर लें कि मीट बॉल्स पूरी तरह से पक गए हैं या नहीं। जब ग्रेवी अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें कस्तूरी मेथी डालें और एक मिनट तक चला कर गैस बंद कर दें। आपका गुस्ताबा पूरी तरह से पक चुका है, इसे रोटी या राइस के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
