Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमजान स्पेशल: हरियाली चिकन कबाब
हरियाली चिकन कबाब एक ऐसा स्वादिष्ट स्टाटर्र है जो रमजान के दिनों में अगर बनाया जाए तो खाने वालों को मजा आ जाता है। आपको यह हररियाली चिकन कबाब केवल पंजाबी रेस्ट्रॉन्ट या ढाबा में ही खाने को मिलेगा। तो कैसा रहेगा अगर आप इसे घर पर ही बना लें तो। है न अच्छा आइडिया। चिकन को पहले मैरीनेट किया जाता है और बाद में उसे सींक यानी की स्कीवर्स में लगा कर ओवन या तंदूर में भूना जाता है।
धनियां और पुदीने की मनमोहक सुगंध जब आती है तो मन करता है कि चिकन के कबाब और खा लिये जाएं क्योंकि इतने से तो पेट नहीं भरने वाला। तो आइये देर किस बात की बनाते हैं हरियाली चिकन कबाब।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 3 घंटा
पाकने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
बोनलेस चिकन पीस- 500 ग्राम
ताजी धनिया पत्ती- 1/2 कप
पुदीना पत्ती- 1/2 कप
लहसुन- 4
अदरक- 1 इंच पीस
हरी मिर्च- 2
जीरा- 1 चम्मच
दालचीनी- 1
हरी इलायची- 3
नींबू रस- 2 चम्मच
गाढी दही- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
स्कीवर्स- ग्रिल्ल करने के लिये
विधि-
- सबसे पहले चिकन छोड़ कर सारी सामग्रियों को एक साथ मिक्सी में पीस कर बारीक पेस्ट तैयार करें।
- चिकन को धो कर इन सामग्रियों से मैरीनेट कर लें।
- जब किचन मैरीनेट हो जाए तब इसे 3 घंटे के लिये किनारे रखें।
- 3 घंटे बाद सावधानी से चिकन पीस को स्कीवर्स में यानी कि सींक में लगा दें।
- इन पर थोड़ा तेल लगा दें और ग्रिल्ल में या फिर तंदूर में अंदर तब तक रखें जब तक कि यह पूरी तरह से पक न जाए।
- ओवन में पकाने के लिये, सबसे पहले ओवन को 400F या 200 डिग्री पर गरम करें। फिर उसमें कबाब को 10 मिनट के लिये बेक करें।
- एक बार हो जाने पर चिकन पीस को स्कीवर्स से निकाल कर प्लेट में रखें और दही या चटनी के साथ सर्व करे।



Click it and Unblock the Notifications
