Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हैदराबादी अचारी मुर्ग: स्टेप बाई स्टेप रेसिपी
हैदराबादी रेसिपी का स्वाद अपने आप में ही इतना स्वादिष्ट होता है कि इसकी तुलना आप किसी भी दुनिया के व्यंजन से नहीं कर सकते। हैदराबादी व्यंजन में तरह तरह के मसाले मिलाए होते हैं जिससे इसका स्वाद काफी अलग सा मालूम पड़ता है। अगर आपने हैदराबादी बिरयानी खाई है तो आपको हमारी बताई गई हैदराबादी अचारी मुर्ग की रेसिपी भी काफी पसंद आएगी। हैदराबादी अचारी मुर्ग एक चिकन रेसिपी है जो कि काफी टेस्टी होती है।
टेस्टी हैदराबादी दम बिरयानी
हो सकता है कि आप सोच रहे हों कि अचारी चिकन में अचार आदि का मिश्रण डाला जाता हो, लेकिन ऐसा नहीं है। इसका नाम अचारी मुर्ग इसलिये है क्योंकि इसमें अचार में डाले जाने वाले मसालों का प्रायेग किया जाता है। तो आइये जानते हैं स्टेप बाई स्टेप में कैसे बनाते हैं हैदराबादी अचारी मुर्ग।

कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट

सामग्री-
चिकन- 500 ग्राम मध्यम पीस में कटा
प्याज- 3
अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
टमाटर- 2

दही- 1/2 कप
नींबू रस- 2 चम्मच
हल्दी पावडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच

कलौंजी- 1 चम्मच
मेथी- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
सौंफ- 1/2 चम्मच

तेज पत्ता- 2
सूखी लाल मिर्च- 3
नमक- स्वादअनुसार
तेल या घी- 2 चम्मच

अंचारी मसाला की साम्रगी:
कलौंजी- 1 चम्मच
राई- 1 चम्मच
मेथी- 1 चम्मच

जीरा- 1 चम्मच
सौंफ- 2 चम्मच
तेज पत्ता- 2
सूखी लाल मिर्च- 3

विधि-
स्टेप 1- सभी मसालों को भुन कर पीस लें और बारीक पाउडर बना कर किनारे रखें। चिकन पीस को नींबू और नमक से मैरीनेट कर लें, 15-20 मिनट तक।
स्टेप 2- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर कुछ मिनट फ्राई करें। फिर इसमें चिकन पीस और सॉस डाल कर 5-6 मिनट पकाएं।

स्टेप 3- अब कलौंजी, सौंफ, जीरा, सूखी लाल मिर्च, मेथी और तेज पत्ता डाल कर 3-4 मिनट मिक्स करें।
स्टेप 4- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पावडर, नमक और प्याज के स्लाइस डाल कर इसे तब तक पकाएं जब तक कि प्याज नरम ना हो जाए।

स्टेप 5- अब चिकन में कटे टमाटर और अंचारी मसाला पावडर डालें। इसे 5 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 6- आखिर में दही डाल कर मिक्स करें। आंच धीमी कर के ढंक दें और 25 मिनट तक पकाएं।

स्टेप 7- एक बार जब चिकन पूरी तरह से पक जाए तब आंच बंद कर दें और उसमें हरी धनिया छिड़कें।



Click it and Unblock the Notifications
