Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इंडियन स्टाइल स्पैनिश ऑमलेट रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
अंडा एक सूपर फूड है, जिसमें ढेर सारा पोषण पाया जाता है। सुबह के समय आपको दो अंडे जरुर खाने चाहिये। इसी के साथ आलू भी कार्बोहाइड्रेट से भरा होता है जिसे सुबह खाने से आपको दिनभर के लिये एनर्जी मिलेगी। इसी बात पर चलिये जानते हैं कि स्पैनिश ऑमलेट कैसे बनाया जाता है। स्पैनिश ऑमलेट काफी हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है। हम आपको पहले भी कई प्रकार की ऑमलेट रेसिपी बनाना सिखा चुके हैं, इसलिये आज हम आपको यह नई प्रकार की रेसिपी बताएंगे। इस स्पैनिश ऑमलेट की खासियत है कि इसमे आलू भी मिलाया जाता है, जिससे यह काफी टेस्टी बन जाता है। तो चलिये जातने हैं कि स्पैनिश ऑमलेट बनाने की विधि क्या है।

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
दिन की शुरुआत करें बेसन ऑमलेट खा कर
सामग्री-
- अंडे- 4
- आलू- 2
- टमाटर- 2
- प्याज- 2
- हरी मिर्च- 4
- काली मिर्च पावडर- ½ चम्मच
- चीज- ½ चम्मच
- तेल
- नमक- स्वादअनुसार
बनाने की विधि -
- सबसे पहले आलू को उबाल लें और टमाटर और प्याज को बारीक काट लें।
- अब एक कटोरा लें, उसमें अंडे फोड़े। फिर उसमें टमाटर, प्याज, उबले आलू, हरी मिर्च, काली मिर्च पावडर और नमक डालें।
- सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब एक पैन लें, उसमें तेल गरम करें। अब उसमें अंडे वाला घोल फैलाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों ओर सेकें।
- जब तक ऑमलेट पक रहा हो, आप उस पर घिसी हुई चीज फैला दें।
- कुछ देर में आंच बंद करें और गरमा गरम ऑमलेट को सर्व करें।
Comments
Read more about: omelette recipe egg recipe non veg dish breakfast recipe आमलेट रेसिपी ब्रेकफास्ट नाश्ता नॉन वेज डिश अंडे
English summary



Click it and Unblock the Notifications
