Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रमजान के लिये इरानी जूझे कबाब
Non Veg
oi-Staff
रमजान पर लोगों के यहां कई प्रकार की बेहतरीन डिश बनाई जाती है, जिनमें से नॉन वेज डिश को खास महत्व दिया जाता है। इफतार के समय अगर कुछ नया ट्राई करना हो तो अपने घर पर इरानी रेसिपी बना कर सबको सरप्राइज दें। आज हम आपको इफतार पार्टी में बनाने के लिये जूझे कबाब बनाना सिखाएंगे जो कि खास तौर पर एक इरानी रेसिपी है। यह एक स्पेशल कबाब है जिसका नाम जूझे कबाब है और यह वहां पर काफी पॉपुलर है। यह टेस्ट में काफी अच्छा होता है। जिन लोगों को चिकन खाना काफी अच्छा लगता है, वे इस जूझे कबाब को रमजान में बना सकते हैं। जायकेदार मुर्ग दहीवाला

कितनेः 4
तैयारी में समयः 8 घंटे
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
- चिकन ब्रेस्टः 1 किलो (क्यूब्स में कटे हुए)
- प्याजः 1 घिसा हुआ
- नींबू का रसः 4 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
- राई पेस्टः 1 चम्मच
- मिर्च पावडरः 1 चम्मच
- जीरा पावडरः 1 चम्मच
- केसरः चुटकीभर
- जैतून तेलः 4 चम्मच
विधिः
- सबसे पहले प्याज, नींबू का रस, जैतून तेल, नमक और मिर्च को एक साथ मिक्सी में पीस लें!
- केसर को हल्के गरम पानी में भिगो दें केवल 5 मिनट के लिये!
- फिर चिकन पीस को धुल कर जीरा पावडर, मिर्च पावडर, राई पेस्ट और केसर का घोल लगा कर 8 घंटों के लिये मैरीनेट कर दें!
- चिकन को फ्रिज में रखें!
- फिर 8 घंटे के बाद उसे फ्रिज से निकालें और उन पीस को मेटल के कांटे में जिसे हम स्कीवर्स बोलते हैं, लगा दें!
- स्कीवर्स को तब तक ग्रिल्ल करें जब तक कि वह पूरी तरह से पक न जाए!
- आपके जूझे कबाब सर्व करने के लिये तैयार है!
Comments
English summary
Joojeh Kebab: Iranian Recipe For Ramadan
Story first published: Thursday, July 17, 2014, 14:16 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2014



Click it and Unblock the Notifications
