Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
लजीज कलमी कबाब
कलमी कबबा चिकन लेग पीस को ढेर सारे मसालो तथा दही में मैरीनेट कर के बनाए जाते हैं। यह खाने में बड़े ही स्वादिष्ट लगते हैं। भारत में कली कबाब को खूब पसंद किया जाता है। आप चाहें तो इसे तंदूर में या फिर ओवन में ग्रिल्ल कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि इसे घर में किस तरह से पकाया जाएगा।

सामग्री
1 किलो चिकन- (8-10 पीस)
1 चम्मच अदरक पेस्ट
1 चम्मच लहसुन पेस्ट
1 चम्मच नमक
1 कप दही
2- लौंग (रोस्ट और पाउडर किया हुआ)
1/2 चम्मच दालचीनी पिसी हुई
1/2 चम्मच काला जीरा रोस्ट और पाउडर किया हुआ
केसर
2 चम्मच नींबू रस
1/4 कप (30 ग्राम) मैदा
1 अंडा फेंटा हुआ
1 बंडा प्याज स्लाइस किया हुआ
1 चम्मच कटा पुदीना
1 नींबू चार पीस में कटा हुआ
विधिः
सबसे पहले चिकन को धो लें, अच्छी तरह से पोंछ लें और फिर उस पर फॉर्क से हल्के छेद कर लें। अब सारे मसालों को एक साथ मिला लें, बस नींबू और पूदीने को छोड दें। फिर चिकन के पीस को इन मसालों में अच्छी तरह से लपेट लें और 2-3 घंटो के लिये रख दें।
अब इसे ग्रिल्ल कर लें या फिर ओवन में 15-20 मिनट के लिये बेक कर लें। ओवन का टंपरेचर 450 F-220 C होना चाहिये। यदि आप इसे तंदूर पर पकाएंगी तो सबसे अच्छा रहेगा। जब चिकन प्रकार से ग्रिल्ल हो जाए तब इस पर लच्छों में कटे हुए प्याज, पुदीना और नीेंबू के टुकडे सजा कर सर्व कीजिये!



Click it and Unblock the Notifications