Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
चिकन खाने वाले जरुर ट्राई करें कश्मीरी चिकन पुलाव
Non Veg
oi-Staff
कश्मीरी चिकन पुलाव ज्यादातर लोंगो को पसंद आता है क्योंकि इसमें चिकन बिरयानी की तरह ज्यादा मसाला नहीं होता। यह स्वाद में बेहद टेस्टी लगता है और अगर इसे रायते या सालन के साथ सर्व किया जाए तो इसकी बात ही कुछ और होती है।
आज हम आपको कश्मीरी चिकन पुलाव बनाना सिखाएंगे क्योंकि कश्मीरी व्यंजन काफी जायकेदार होता है। तो आइये देर किये बिना जानते हैं कश्मीरी चिकन पुलाव बनाने की विधि।

बनाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
- 500 ग्राम चावल
- 6-7 चिकन थाइज़
- 2 चम्मच- जीरा
- 2 चम्मच - धनिया पाउडर
- 3-4 - हरी इलायची
- 3-4 - दालचीनी
- 2 चम्मच - जायफल
- कुछ काली मिर्च के दानें
- 5-6- लहसुन की मलियां
- 5-6 - किशमिश
- 1 कप - दही
- 2 चम्मच- देसी घी
- 1 कप कटी प्याज
- 2 चम्मच धनिया पावडर
- 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर
- 1 बारीक कटी अदरक
- तेल
- नमक और पानी
विधि-
- 500 ग्राम चावल ले कर उसे पानी में 20 मिनट के लिये भिगो कर छोड़ दें।
- फिर चिकन थाइज ले कर उसे छोटे छोटे पीस में काट लें और अच्छी प्रकार से धो लें।
- 1 कप दही लें और उसमें नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच हल्दी, 3 चम्मच धनिया पावडर और 1 चम्मच काली मिर्च पावडर मिक्स करें।
- इस पेस्ट को अच्छी तहर से फेंटे।
- अब पैन में 2 चम्मच देसी घी गरम करें, उसमें लहसुन, लौंग और 1 कप कटी प्याज डाल कर सौते करें।
- फिर उसमें महीन कटी अदरक और 5-6 बारीक कटी हरी मिर्च डालें और चलाएं।
- अब इसमें दही के तैयार घोल को मिक्स करें और चलाएं।
- 2 मिनट के लिये चलाएं और जब यह पकने लगे तब इसमें चिकन पीस डालें।
- ऊपर से थोड़ा नमक छिड़के।
- 1 मिनट तक पकाएं और उसमें 2 कप पानी डाल कर खौलाएं। इसके लिये पर्याप्त पानी का प्रयोग करें क्योंकि इसी में चावल भी पकाना है।
- फिर आंच को कुछ मिनट के लिये धीमा कर दें।
- जब चिकन पक जाए तब इसमें चावल मिक्स करें और फिर इसे ठंडा होने दें।
- चावल को हल्के हाथों से चलाएं। जब चावल पक जाए तब आंच बंद कर दें और गरमा गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Kashmiri Chicken Pulao
Story first published: Wednesday, September 21, 2016, 13:00 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2016



Click it and Unblock the Notifications