Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जायकेदार केसर मुर्ग मसाला
रमाजान का मौका है तो फिर इन दिनों चिकन और मटन को भला कैसे भुलाया जा सकता है। आज हम आपको केसर मुर्ग मसाला रेसिपी सिखाएंगे जो कि केसर के घोल और तरह-तरह के मेवों के साथ पकाया गया होगा। इस रमजान के मौके पर घर पर महमानों को जरुर बना कर खिलाएं यह केसर मुर्ग मसाला रेसिपी। आपको इसे खाते ही कई प्रकार के फ्लेवर का स्वाद मिलेगा। केसर मुर्ग मसाला खाने में बड़ी ही टेस्टी होती है।
इसे बनाने में भी ज्यादा महनत नहीं करनी पड़ती, बस चिकन को मैरीनेट करने में थोड़ा सा वक्त जरुर लग जाता है। तो चलिये जानते हैं कि केसर मुर्ग मसाला रेसिपी कैसे बनाई जाती है। क्रीमी कढ़ाई चिकन रेसिपी

सामग्री-
1 छोटे साइज का चिकन, पीस में कटा हुआ
1 प्याज
10 बादाम (पेस्ट)
1/2 चम्मच- केसर दूध में भिगोया हुआ
2 चम्मच - किशमिश
2 तेज पत्ता
1/4 चम्मच - घी
नमक - स्वादअनुसार
मेरिनेड के लिए सामग्री-
3-4 लहसुन की कलियां
1/4 - अदरक
1/2 चम्मच - सौंफ
चुटकी भर- दालचीनी
2 - लौंग
2 - इलायची
1 - कप अच्छी तरह फेटी हुई दही
बनाने की विधि-
- पैन गरम करें और उसमें दही को छोड़ कर बाकी की सभी मेरिनेड वाली सामग्रियां भूनें और पेस्ट बनाएं। पेस्ट को चिकन पीस पर लगाएं और फिर ऊपर से दही लगाएं।
- अब चिकन को 4 घंटे के लिये फ्रिज में रखें। 4 घंटे के बाद चिकन पर नमक छिड़कें।
- दूसरी ओर अन्य पैन में एक घी डाल कर गर्म करें, फिर उसमें तेज पत्ता और प्याज डालें।
- कुछ देर के बाद इसमें मेरिनेड किया चिकन डालें और हल्का भूरा होने तक भूने।
- पैन की आंच को धीमा कर के चिकन को ढंक दें।
- जब चिकन अच्छी तरह पक जाए तब इसमें केसर मिला दूध डाल दें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसे कम आंच पर बिना ढके तब तक पकने दें जब तक कि ग्रेवी हल्की पीली न हो जाए और चिकन उसमें अच्छी तरह मिल न जाए।
- दूसरी ओर अगल पैन में घी गरम कर के उसमें किशमिश और बादाम पेस्ट डाल कर 30 सेकेंड तक भूनें।
- अब इसे भी चिकन के साथ अच्छी तरह मिक्स कर दें। तेजपत्ता निकाल लें और गर्मागर्म सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
