Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंबई स्पेशल: कीमा पाव
मुंबई के खाने का अपना ही एक अलग स्वाद होता है। चाहे पाव भाजी हो या फिर वड़ा पाव, यहां का खाना खास तौर पर स्ट्रीट फूड पूरे देश में मशहूर है। इसी तरह स्ट्रीट फूड की रेस में एक और स्वादिष्ट व्यंजन आता है जिसका नाम है, कीमा पाव। यह मटन से बनाता है और इसे आप बड़े ही आराम से अपने घर पर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि -

सामग्री-
4 पाव या बन ब्रेड बीच से कटा हुआ
500 ग्राम पिसा हुआ मटन या कीमा
1 प्याज कटा हुआ
2 चम्मच अदरक पेस्ट
1 टमाटर
4 इलायची
1 चम्मच शाहजीरा
4 लहसुन
1 तेज पत्ता
2 हरी मिर्च
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच पाव भाजी मसाला
3 चम्मच बटर
2 चम्मच तेल
नमक स्वादअनुसार
विधि -
एक गहरे पैन में तेल गरम करें, तेल गरम होने पर उसमें इलायची, तेज पत्ता, शाहजीरा और लहसुन डालें। जब ये सभी हो जाएं तब उसमें कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक अच्छे से पकाएं। उसके बाद पैन में कटी हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालें। अब इसको हल्की आंच पर 3-4 मिनट तक के लिये अच्छे से पकाएं फिर उसमें टमाटर और नमक डालें, फिर इस सामग्री को पांच मिनट तक के लिये और पका लें। अब जब तक सारी सामग्री अच्छी प्रकार से पक न जाए और तेल न छोड़ दें तब तक उसमें मीट ना डालें। अब कीमा डालें और 3-4 मिनट तक के लिये अच्छे से पकाएं और फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पाव भाजी मसाला और अन्य मसाले डाल कर कुछ मिनट तक पकाएं। उसके बाद दो कप पानी डालें और कवर कर के 5-7 मिनट तक पकाएं। जब कीमा पैन के तेल में तैरने लगे तब आंच को तेज कर लें और कीमा को भूज लें। फिर आंच बंद करें और कटी हुई हरी धनिया छिड़क अलग रखें। फिर एक पैन लें और उसमें बटर डालें, जब वह पक जाए तब उसमें बीच से कटा हुआ पाव भूरा होने तक सेंके। अब आपका कीमा पाव खाने के लिये बिल्कुल तैयार है, इसे एक प्लेट में सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
