Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
संडे स्पेशल: कोहिनूर चिकन
Non Veg
oi-Staff
आज संडे तो क्यूं न कोई नॉन वेज डिश बनाई जाए जिसे पूरा परिवार मजे से खाए। हम सब वहीं पुरानी चिकन कि रेसिपी खा-खा कर बोर हो चुके है, इसलिये इस संडे को हम अपने मुंह का स्वाद बदलते हैं और बनाते हैं कुछ स्पेशल चिकन कोहिनूर करी। कोहिनूर चिकन रेसिपी बहुत ही आसानी से बनाई जाने वाली रेसिपी है जिससे आप एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि कोहिनूर चिकन रेसिपी बनाई कैसे जाती है।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
बोनलेस चिकन- 1 किलो
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
चिली पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक और मिर्च- स्वादअनुसार
गरम मसाला- 1-2 चुटकी
केसर या फूड कलर- 1-2 चुटकी
आटा- 2 चम्मच
कडी पत्ता- 2 डंठल
पुदीना- 4-5 डंठल
लाल मिर्च- 2-4
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सबसे पहले चिकन को अदरक, लहसुन, नमक, मिर्च, चिली पाउडर, नींबू रस, गरम मसाला और केसर मिला कर मैरीनेट कर लें।
- अब चिकन को आटे में लपेट लें जिससे उसका फ्लेवर बंध जाए और फिर इसे गरम तेल में डीप फ्राई कर के क्रिस्प कर लें।
- अब एक अलग पैन में थोड़ा सा तेल डालें, फिर उसमें सूखी लाल मिर्च तोड़ कर डालें, उसके बाद उसमें पुदीने की पत्ती डाल कर क्रिस्पी तले और फिर उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब उसी पैन में कटी प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर भूने।
- फिर टमाटर कि प्यूरी और ताजी क्रीम डालें।
- अब धीरे धीरे पैन में चिकन पीस डालें, इसे अच्छे से मिक्स करें, अगर नमक की आवश्यकता हो तो उसे डालें।
- जब यह तैयार हो जाए तब इस पर हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Kohinoor Chicken Recipe
Story first published: Sunday, August 25, 2013, 12:08 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2013



Click it and Unblock the Notifications
