Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोंकण स्टाइल प्रॉन रेसीपी
कोंकण, भारत के जन्नत के रूप में जाना है जो, कि पश्चिमी घाट पर बसा हुआ पर्वत है। अगर यहां के व्यंजन की बात करें तो इसको जो एक बार खा ले वह इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएगा। अगर आपको नॉन वेज बहुत पसंद है तो अभी अपने घर पर कोंकण स्टाइल का प्रॉन रेसीपी बनाइये। इसमें कोई खास सामग्रियां नहीं पड़ती और इसे बनाना भी बहुत आसान है। कोंकण खाने की एक अलग ही बात होती है, यहां पर हर मां अपनी बेटी को अपनी स्पेशल डिश की रेसीपी विरासत में देती है, जो लड़की के साथ ही उसके नए घर में जाती है। कोंकण स्टाइल प्रॉन रेसीपी एक परंपरागत नॉन वेज रेसीपी है, जिसे आपको जरुर ट्राई करनी चाहिये। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
प्रॉन छिला- 1 किलो
प्याज- 3
टमाटर- 3
धनिया पत्ती- 1
तेल- 4 चम्मच
लहसुन- 3 चम्मच
हल्दी- 1 चम्मच
इमली- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
लौंग- 2
दालचीनी- 1/2
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले एक बर्तन में प्रॉन, लहसुन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, इमली और 1 टीस्पून नमक मिलाइये। प्रॉन को करीबन 30 मिनट के लिये मैरीनेट होने दीजिये।
- एक बडे़ और गहरे पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें लौंग और दालचीनी डाल कर हिलाएं।
- फिर कटे हुए प्याज को हल्का भूरा होने तक पकाइये।
- इसी समय प्रॉन को डाल कर तक तक चलाइये जब तक कि यह अपना ग्रे रंग न बदल दे।
- अब इसमें टमाटर डाल कर हल्की आंच पर तक तक पकाइये जब कि प्रॉन सिकुड़ न जाए और तेल अलग न हो जाए।
- अब पैन में स्वादअनुसार नमक और कटी हुई हरी धनिया डाल कर चलाइये।
- आपकी प्रॉन करी तैयार है, इसे चावल के साथ सर्व करें और तरीफे लूटें।



Click it and Unblock the Notifications
