Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लाल मास: राजस्थानी मटन करी
लाल मास बहुत ही स्वादिष्ट मटन करी है। वे लोग जिन्हें बहुत तीखा खाना अच्छा लगता है उन्हें यह लाल मास करी बहुत ही पसंद आएगी। यदि आप लाल मास में हल्की सी भी मिर्च कम करेंगे तो ऐसा करना इस डिश के साथ बइमानी होगी क्योंकि यह मटन करी बनती ही ढेर सारी मिर्च डाल कर है। लाल मास करी राजस्थानी व्यंजन है, तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

सामग्री-
मटन- 750 ग्राम मीडियम साइज
सूखी लाल मिर्च- 10 + 2
हरी इलायची- 2
काली इलायची- 1 कुटी हुई
लौंग- 3
दालचीनी- 1 इंच
जीरा 1 चम्मच
तेज पत्ता- 2
लहसुन अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
दही- 1 कप
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
घी- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार र
विधि-
1. एक गहरे पैन में घी गरम कीजिये, यदि पैन कॉपर का बना हुआ हो तो ज्यादा बेहतर है। जब घी से भाप आना शुरु हो जाए तब उसमें हरी-काली इलायची, लौंगू, दालचीनी, 2 सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता और लहसुन डालें।
2. हल्की आंच पर इसे 2 मिनट के लिये भूने और फिर कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक भूने। उतनी देर में 10 सूखी लाल मिर्च को ब्लेंडर में पीसें और गाढा पेस्ट तैयार कर लें। जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए तब इस पेस्ट को उसमें डालें।
3. अब पैन में मटन को लाल मिर्च पाउडर और हरी धनिया पाउडर के साथ मिला कर डालें। इसे 5-6 मिनट के लिये मध्यम आंच पर पकाएं।
4. अब दही और नमक डालिये तथा 25 मिनट तक पकाइये। यदि ग्रेवी बहुत सूखी हो रही है तो आप उसमें गरम पानी भी मिला सकती हैं।
5. आपका लाल मास त्यार हो चुका है, इसे राजस्थानी रोटी या चावल के साथ सर्व कीजिये और स्वाद का मजा लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
