Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
नाश्ते में बनाइये मसाला ब्रेड टोस्ट
Non Veg
oi-Staff
यदि आप नाश्ते में अंडा खाना पसंद करते हैं तो आपको मसाला ब्रेड टोस्ट जरुर पसंद आएगा। इसमें अंडे के साथ साथ टमाटर , प्याज और तरह-तरह के गरम मसाले मिलाए जाते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और केवल 10 मिनट में बन भी जाता है। सुबह के नाश्ते के रूप में इसे खा कर पेट भरा जा सकता है। साथ ही मसाला ब्रेड टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। अगर आप इसे अपने बच्चों और परिवारजन के लिये बनाना चाहती हैं तो नोट करें इसकी विधि-
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10-15 मिनट

सामग्री-
ब्रेड स्लाइस- 6-8
प्याज- 1
टमाटर- 1/2
हरी मिर्च- 1
अंडा- 3
काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
टमैटो सॉस- 2 चम्मच
बटर- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले अंडा तोडे़ और उसे फेंटे
- एक पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर उसमें आधा कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च काट कर डालें।
- एक बार जब प्याज मुलायम हो जाए तब, पैन में फेंटा हुआ अंडा डालिये और आंच को धीमा कर दीजिये।
- फिर पैन में नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पााउडर, जीरा पाउडर, हल्का सा नमक और टमैटो कैचप डाल कर 2 मिनट तक पकाइये और आंच को बंद कर दीजिये।
- अब ब्रेड स्लाइस को टोस्टर पर टोस्ट कीजिये और उस पर बटर लगाइये।
- ब्रेड के ऊपर इन सामग्रियों को फैला दीजिये, फिर बचा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च फिर से छिड़क दीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications