मैक्‍सिकन एग चीज रैप

जब बात ब्रेकफास्‍ट की आती है, स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक ब्रेकफास्‍ट खाना बहुत जरुरी हो जाता है। परिवार के बड़े लोगों को आहार में अंडा डालने की आदत बनानी चाहिये क्‍योंकि यह स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत अच्‍छा माना जाता है। और अगर ब्रेकफास्‍ट में अंडा खाया और खिलाया जाए तो शरीर में पोषण ही पोषण होगा। इसी बात पर आइये जानते हैं कि मैक्‍सिकन एग चीज कैसे बनाया जाता है।

यह एग चीज रैप ऐसी रेसीपी है जिसमें अंडे का भरपूर्ण प्रयोग होता है। इसके अलावा घर पर बनाई गई रोटी में अंडे को फेंट कर भरा जाता है और बाद में इसे रोल बना कर खाया जाता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

Mexican Egg Cheese Wrap For Breakfast

कितने लोगों के लिये- 1
तैयारी में समय- 8 मिनट
पकाने में समय- 8 मिनट

सामग्री-

रोटी- 1 या 2
अंडा- 1
मैक्‍सिकन चीज- 2 चम्‍मच घिसी हुई
साल्‍सा सॉस- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-

  1. सबसे पहले माइक्रोवेव बाउल में रोटी रखें, फिर उस पर अंडा फोड़े, अंडे को हल्‍के हाथों से एक फार्क की मदद से फेंटे।
  2. अब इसे माइक्रोवेव में रखें और 45 सेकेंड के लिये रखा रहने दें।
  3. अब देखिये कि अंडा अच्‍छी तरह से पक चुका हो, अगर नहीं तो इसे दुबारा 20 सेकेंड के लिये सेट होने के लिये रखें।
  4. अब रोटी को बाहर निकाले और बाहर रखें। इसके ऊपर मैक्‍सिकन चीज, साल्‍सा सॉस और चुटकी भर नमक छिड़के।
  5. अब रोटी को अच्‍छी तरह से फोल्‍ड करें और सर्व करें।

Story first published: Wednesday, July 24, 2013, 10:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion