Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
मिंट चिकन खा कर हो जाए दिल खुश
मिंट चिकन यानी की पुदीने की पत्तियों के इस्तमाल से बना हुआ स्वादिष्ट चिकन। यह टेस्टी नॉन वेज चिकन डिश खाने में बहुती ही अच्छी लगती है। अगर आपके घर पर किसी तरह की पार्टी वगैरह पड़ रही हो, तो आज ही इसे एक बार बना कर ट्राई कर लें। यकीन मानिये यह नॉन वेज डिश आपके महमानों को बहुत ज्यादा भा जाएगी। तो चलिये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री-
1 1/2 किलो बोनलेस चिकन क्यूब में कटा
1 बंच पुदीना
1 बडा़ प्याज
1/2 बंच हरी धनिया
2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी
6 हरी मिर्च
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच हरी धनिया पाउडर
1 चम्मच नारियल पाउडर
6 चम्मच तेल
1 चम्मच नींबू का रस
नमक स्वादअनुसार
विधि-
पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें और कटी हुई हरी मिर्च, पुदीने की पत्ती डालें। जब पत्ती हो जाए तब उसमें हरी धनिया डाल कर 5 मिनट तक अच्छे से चलाएं, और फिर मिक्सी में इसे महीन पीस लें। उसके बाद चिकन पीस पर यह पेस्ट, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट लगा कर एक घंटे के लिये अलग रखें। अब पैन लीजिये और उसमें तेल गरम करें, उसमें दालचीनी और 2-3 हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डाल कर फ्राई करें। फिर हल्दी पाउडर और मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और पैन का ढक्कन बंद कर दें। उसके बाद 5-8 मिनट बाद पैन खोल कर चलाएं और दुबारा ढक्कन लगा कर 5 मिनट तक पकने दें। अच्छे से पकाने के लिये उसमें थोड़ा सा पानी भी डालें। उसके बाद आखिर में चिकन में नारियल पाउडर मिक्स कर के कुछ देर और फ्राई करें। इस रेसीपी में बिल्कुल पानी नहीं होना चाहिये। इसको हरी धनिया के साथ गार्निश करें और नान, रोटी या चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
