Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
चटपटा बोटी कबाब
Non Veg
oi-Staff
अवधी कुजीन की बात ही कुछ और है। अगर आप बहुत बडे़ फूडी हैं, तो आपको अवधी बिरयानी, कबाब, कुल्चे और पराठे काफी पसंद आएंगे। अवध के नवाब स्वादिष्ट खाने के लिये अपनी जान छिड़कते थे। भारत में अवध के खाने की अपनी ही पहचान है। चाहे बात करें काकोरी कबाब, गिलौटी कबाब या फिर बोटी कबाब आदि की। तो अगर आप को भी नॉन वेज खाना बहुत पसंद है तो, आप भी आज यह चटपटा बोटी कबाब घर पर बनाएं। यहां पर प्रसिद्ध बोटी कबाब की रेसिपी दी हुई है। यह रेसिपी काफी आसान है और इसे बनाने में बिल्कुल भी महनत नहीं करनी पड़ती। आइये देखते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है। वीडियो देख कर सीखें स्पाइसी चिकन फ्राई बनाना

कितने- 4
तैयारी में समय- 4 घंटे
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- मटन- 1/2 किलो बोनलेस, छोटे पीस
- कच्चा पपीता पेस्ट- 2 चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- बटर- 1/4 कप
- प्याज के लच्छे- गार्निश करने के लिये
विधि-
- मटन के पीस को अच्छी प्रकार से धो लें।
- मटन के पीस को पपीता पेस्ट, अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला पाउडर से मैरीनेट कर लें।
- इस मैरीनेट किये मटन को फ्रिज में 4 घंटों के लिये रख दें।
- इसके बाद मटन के पीस को 1 कप पानी के साथ मिक्स कर के प्रेशर कुकर में पका लीजिये। प्रेशर कुकर में 4 सीटियां लगाएं।
- अब कुकर को खोल कर देखें, अगर उसमें जरा सा भी पानी बचा हुआ है तो, उसे उसी में सुखा लें।
- अब मटन के पीस को कटोरे में डालें और पैन पर या ग्रिल्लर में ग्रिल्ल कर लें।
- हर मटन पीस पर बटर लगाएं और हल्की आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकाएं।
- एक बार कबाब पक जाने के बाद इसे प्लेट में निकालें और प्याज के लच्छे सजा कर इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Mouthwatering Boti Kebab Recipe
Story first published: Monday, June 9, 2014, 9:28 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2014



Click it and Unblock the Notifications
