Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्रेकफास्ट के लिये एग बेसन डोसा
ब्रेकफास्ट दिन का सबसे अहम भोजन होता है जो आपको एनर्जी देता है। यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होना चाहिये। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये एग बेसन डोसा बनाना सिखा रहे हैं। इसे स्टेप बाई स्टेप सीखिये और मजे से घर पर बनाइये। अगर आपकी इच्छा हो तो इसे आप पूरी तरह से वेजिटेरियन भी बना सकती हैं। पर अंडे डाल कर डोसा बनाने से यह पौष्टिक हो जाता है। अंडे में कैल्शियम होता है इसलिये इसे सुबह खाने से एनर्जी मिलती है। आइये जानते हैं एग बेसन डोसा बनाने की विधि।
लंच बॉक्स के लिये काली मिर्च पोहा

कितने- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 18 मिनट

सामग्री-
अंडे- 2
बेसन- 1 कप
प्याज- 1
हरी मिर्च- 1 या 2
मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
धनिया पत्ती - थोडी सी
तेल- थोड़ा सा

विधि-
एक बड़ा बरतन लें, उसमें बेसन, कटी हुई प्याज, टामटर, हरी मिर्च, मिर्च पावडर, हल्दी, लाल मिर्च पावडर, धनिया पत्ती और नमक मिक्स करें।
मिश्रण को चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें, फिर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
इसके बाद मिश्रण में अंडे फोड़ कर डालें और बीटर से बीट करें।
जब यह हो जाए तब आंच जला कर पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें।

फिर उसमें डोसे का घोल डालें। इसे गोलाई में फैलाएं और गोल्डन सेकें।
एग डोसा को दोनों ओर पलट कर सेकें।
एक बार जब यह हो जाए तब उस पर थोड़ी सी धनिया छिड़के और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
