Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
महमानों का दिल खुश करना है तो बनाएं मुगलई कढ़ाई गोश्त
यदि आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह मुगलई कढाई कोश्त जरुर पसंद आएगा। इस डिश की खास बात यह है कि यह डिश पकाई भी कढाई में जाती है और सर्व भी कढाई में ही की जाती है।
Non Veg
oi-Staff
यदि आप नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, तो आपको यह मुगलई कढाई कोश्त जरुर पसंद आएगा। इस डिश की खास बात यह है कि यह डिश पकाई भी कढाई में जाती है और सर्व भी कढाई में ही की जाती है।
जब आप इसे रोटी, नान, या चावल के साथ सर्व करेंगी, तो आपके महमान आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह पाएंगे। यह कढाई गोश्त अन्य मीट रेसिपीज़ से एक दम अलग है। तो इस संडे या फिर घर की किसी पार्टी में मुगलई कढ़ाई गोश्त बनाना ना भूलें।

सामग्री-
- 1/2 किलो मीट
- 6-7 कटे टमाटर
- 1 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1 इंच अदरक, कटा
- 1/2 कप दही
- 12-15 हरी मिर्च
- 1 चम्मच भुना और पिसा जीरा
- 1 चम्मच साबुत धनिया, भुना हुआ और पिसा
- 1 -2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 कप तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया, गार्निश करने के लिए
बनाने की विधि -
- सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें, फिर उसमें हरी मिर्च को बीच से काट कर उसका रंग बदलने तक फ्राई कर लें।
- फिर मिर्च को निकाल कर किनारे रख लें।
- अब गरम तेल में ही मटन के पीस डालें और उसका रंग बदलने तक फ्राई करें।
- अब मटन को बाहर निकालें और किनारे रखें।
- फिर इसमें कटे टमाटर, अदरक और लहसुन पेस्ट डाल कर चलाएं।
- अब टमाटर को गल जाने दें और फिर उसमें नमक और लाल मिर्च पावडर मिलाएं।
- उसके बाद इसमें दही डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि तेल ऊपरी सतह पर ना आ जाए।
- फिर इसमें जीरा, धनिया, हरी मिर्च और कटी अदरक मिलाएं और कढाई को ढंक दें।
- अब इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- आखिर में इसे हरी धनिया से गार्निश करें और जीरा राइस या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Mughlai Kadhai Gosht Recipe
Story first published: Wednesday, January 4, 2017, 14:32 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2017



Click it and Unblock the Notifications